मेरठ महापौर हरिकांत आहलूवालिया के कैंप कार्यालय पर सोमवार को हाउस टैक्स में गड़बड़ी और अनियमितता को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद महापौर ने नगर आयुक्त, मुख्य कर निर्धारक, अपर नगर आयुक्त को कार्यालय बुलाया और निस्तारण किया। सही मिले दोनों बिल
महापौर हरिकांत अहलुवालिया ने बताया कि जब निगम के अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे उस समय केवल दो लोगों ने अपने बिल की समस्या बताई। दोनों की मौके पर उनके सामने ही जांच हुई जिसमें अब कुछ ठीक मिला, इस बात से वे भी सहमत हुए। इसके साथ ही अन्य समस्या भी सुनी गई ओर जनता के सामने ही तत्काल निस्तारण किया गया।
जनता परेशान तुम दफ्तर में क्यों
वार्ड 2 से कुछ महिलाएं भी अपने क्षेत्र में जल भराव की समस्या को लेकर पहुंची तो महापौर ने उनके सामने ही जेई को फोन कर फटकार लगाई। उन्होंने साफ तौर पर बोला कि अगर जनता परेशान है तो तुम दफ्तर में नहीं उनके बीच पहुंच जाओ। इसके साथ ही तत्काल जल निकासी की व्यवस्था करने के भी आदेश दिए। सरकार के अधीन है निगम
महापौर ने कहा कि जो लोग आए थे उन्होंने कुछ ऐसे भी नियम लागू करने की बात कही जो हम स्वयं नहीं कर सकते है। निगम भी सरकार के अधीन है, जैसे नियम अन्य जिलों के निगम में हैं वैसा ही यहां भी है।इसलिए हम अपनी और से सरकार द्वारा जारी आदेश में दखल नहीं दे सकते है। महापौर की कार से घर गये फरियादी
शहर के जो फरियादी खास तौर पर महिलाएं महापौर कार्यालय पर पहुंची थी उनकी समस्या सुनने के बाद महापौर ने उनको अपनी सरकारी गाड़ी से अपने घर भिजवाया। उनको आश्वाशन दिया कि जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
https://ift.tt/osUkNlu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply