DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेरठ के जिला अस्पताल में समय से पहले OPD बंद:सहारनपुर से आई SRM टीम के निरीक्षण के बाद, गायब दिखा स्टाफ और डॉक्टर

मेरठ के पीएल शर्मा जिला अस्पताल में शनिवार सुबह स्टेट रिव्यू मिशन SRM की टीम निरीक्षण के लिए पहुंची, जिसमें मुख्य रूप से AD हेल्थ सहारनपुर और डिविजनल प्रोजेक्ट मेनेजर भी थे। पहले से जानकारी होने के कारण सुबह तो अस्पताल प्रबंधन ने अपनी सभी तैयारियां कर ली लेकिन टीम के जाते ही फिर से डॉक्टर से लेकर दूसरा स्टाफ अपनी पहले की भूमिका में ही आ गया और परेशानी होते मरीजों को छोडकर समय से पहले ही ओपीडी खाली दिखी। समय से पहले खाली हुई ओपीडी
जिला अस्पताल में रोजाना ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक रहता है , लेकिन डॉक्टर पहले ही निकल जाते हैं। शनिवार को भी निरीक्षण के बाद ज्यादातर ओपीडी 1.40 तक खाली हो गई। कुछ लोगों ने ये भी बताया कि ज्यादातर डॉक्टर रोजाना 1 बजे के बाद निकलना शुरू कर देते हैं। 1.30 बजे तक बनते हैं पर्चे
अस्पताल में ओपीडी के लिए पर्चे बनने का समय 1.30 बजे तक का है। इसके 10 मिनट बाद ही ओपीडी बंद दिखाई देने लगती है, ऐसे में मरीज भी परेशान होते हैं। कुछ मरीजों ने यह भी बताया कि अब हम पर्चा बनवाकर ले आए लेकिन डॉक्टर नहीं अब कल रविवार है तो हमे अब इलाज के लिए तीन दिन बाद फिर से पर्चा अनवाकर आना पड़ेगा। रिपोर्ट बनाने चले गए थे डॉक्टर
अस्पताल की प्रमुख अधीक्षण सुदेश कुमारी ने बताया कि आज अस्पताल में निरीक्षण करने बाहर से टीम आई थी । उसके संबंध में ही रिपोर्ट बनाने के काम में हमारे डॉक्टर व्यस्थ थे इसलिए ओपीडी से पहलं चले गए होंगे।


https://ift.tt/GmA8ytn

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *