DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेयर के भतीजे बोले-नगर आयुक्त की बात क्यों मानते हो:सहायक नगर आयुक्त के साथ अभद्रता का मामला, मारपीट का भी आरोप

‘मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष दिवाकर पहले तो फोन पर ही गलत भाषा का प्रयोग करते थे। यहां तक तो सीमित था। मगर, रविवार को उन्होंने सारी हदें पार कर दीं। पब्लिक प्रोग्राम में मेरे साथ बदसलूकी करने लगे। गाली-गलौज के बाद मारपीट भी कर दी। अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया। कोई ऐसी बात नहीं थी, जिस पर हर्ष दिवाकर उग्र हो गए। उन्होंने मुझसे कहा, नगर आयुक्त की बात क्यों मानते हो? इस पर मैंने सिर्फ ये कहा, वो मेरे बॉस हैं, उनकी बात नहीं मानूंगा तो किसकी मानूंगा। बस, इसी बात पर वह भड़क गए। ये बर्दाश्त के बाहर है। मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करुंगा।’
ये कहना है सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम का। रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान मेयर के भतीजे हर्ष दिवाकर उनके साथ अभद्रता कर दी थी। उन पर मारपीट करने का भी आरोप है। पहले भी हर्ष पर लगे आरोप हर्ष दिवाकर न सिर्फ मेयर के भतीजे हैं बल्कि सहायक के रूप में हर वक्त उनके साथ भी रहते हैं। विवादों से उनका पहले से नाता रहा है। इससे पहले एक इंजीनियर को उठाकर ले जाने का आरोप लगा था। बात में अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने इंजीनियर को छोड़ा था।
इतना ही नहीं, एक बार नगर निगम की कार्यकारिणी की बैठक में पहुंचकर भी उन्होंने हस्तक्षेप किया था। जबकि इस बैठक में सिर्फ कार्यकारिणी सदस्य ही रहते हैं। मेयर की भतीजे की इस हरकत पर भी कार्यकारिणी के सदस्यों ने सवाल उठाए थे।
रविवार को ये हुआ मामला मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि रविवार सुबह स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष ने सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम के साथ गाली गलौज और मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना से नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में जबरदस्त आक्रोश है।
नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम का कहना है-रविवार को एकलव्य स्टेडियम में कार्यक्रम था। उन्होंने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह के भतीजे हर्ष ने उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट और धक्का-मुक्की की। धमकाया कि नगर आयुक्त का साथ छोड़ दो अन्यथा उन्हें पिटवा देगा।
कहा कि नगर आयुक्त की बात मानते रहोगे तो पिटाई के अलावा जान से भी हाथ धोना पड़ सकता है। सहायक नगर आयुक्त का आरोप है कि पूर्व में व्हाट्सएप कॉल पर धमकी दे चुका है। वह अपने व्यक्तिगत कार्य कराना चाहता है। इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है। सहायक नगर आयुक्त पूरे कार्यक्रम में मेरे साथ थे। सहायक नगर आयुक्त और नगर निगम के अन्य कर्मचारियों के साथ मैंने स्टेडियम का निरीक्षण किया था। ऐसा कोई भी मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है। हेमलता दिवाकर कुशवाह, मेयर


https://ift.tt/rXLFxyP

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *