DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मेडिकल स्टोर और जूता-चप्पल के गोदाम में लगी आग, VIDEO:बरेली के राजपुर कला बाजार में करोड़ों का सामान जलकर राख, लपटें देख ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी

बरेली के मझगवा ब्लॉक के राजपुर कला बाजार में बुधवार की सुबह करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज है कि शुभम माहेश्वरी के घर और मेडिकल स्टोर में रखा पूरा सामान जल कर खाक हो गया। इस घटना से करोड़ों रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय अचानक घर और मेडिकल स्टोर से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में घर के अंदर बना जूता-चप्पल का गोदाम भी आ गया। गोदाम में रखा सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। घटना से जुड़ी तीन तस्वीरें… मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचीं। इतना ही नहीं पहली गाड़ी में पानी भी नहीं था, जिससे आग पर काबू पाने में देरी हुई। थाना अलीगंज प्रभारी जगत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मकान पूरी तरह जल चुका है और राहत-बचाव कार्य जारी है। प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है। कैबिनेट मंत्री ने घटनास्थल का जायजा लिया घटना की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल ने उनके आवास पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को तत्काल उचित क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराई जाए।


https://ift.tt/iEvoQKC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *