अयोध्या के राजा दशरथ मेडिकल कॉलेज से हटाए गए प्राचार्य डॉ सत्यजीत वर्मा के विरुद्ध शिकायत व साक्ष्य संदेह के घेरे में पाए गए हैं। प्रमुख सचिव संजय प्रसाद ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।इसके बाद कालेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ दिनेश सिंह मर्तोलिया ने गठित की छह सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। इस प्रकरण में कॉलेज के ही छह प्रोफेसर डॉ पारस खरबंदा, डॉ डीके सिंह, डॉ अरविंद कुमार, डॉ प्रतिभा गुप्ता, डॉ स्नेहांशु, डॉ अंजू सिंह ने शिकायत भेजी थी। शिकायत भेजने वालों में डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, प्रीती खरबंदा के साथ दो लैब टेक्नीशियन उमाशंकर, संतोष और समर बहादुर पटेल का भी नाम सामने आया है। इस शिकायत पर संदेह जताते हुए तथ्यों के साथ अधिवक्ता चंद्र शर्मा ने सीएम को शिकायत भेजी थी। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, प्रमुख सचिव समेत अन्य को शिकायत कर मामले की उच्च स्तरीय जांच के साथ लोकायुक्त जांच कराने की भी मांग की गई थी। प्राचार्य के जांच कमेटी गठित करते ही मचा हड़कंप, प्रोफेसर्स के शिकायत के बाद ही तत्कालीन प्राचार्य डॉ सत्यजीत वर्मा हटाए गए थे।
https://ift.tt/l6HuEKP
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply