जगत तारन गोल्डन जुबली स्कूल में भारतीय सेना ने बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए कॅरियर गाइडेंस और काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया। सेना के सिलेक्शन सेंटर ईस्ट और रक्षा मंत्रालय (पीआरओ, प्रयागराज) की संयुक्त पहल में 10वीं के बाद सही विषय चयन, उच्च शिक्षा विकल्प और कॅरियर प्लानिंग पर मार्गदर्शन दिया गया। मुख्य वक्ता मेजर जनरल धर्मराज राय ने कहा कि व्यक्तिगत व पेशेवर जीवन में अनुशासन सफलता की कुंजी है। उन्होंने छात्रों को अंकों के पीछे भागने के बजाय जीवन लक्ष्य तय करने, चुनौतियों का ईमानदारी से सामना करने और राष्ट्र निर्माण पर फोकस करने की सलाह दी। कार्यक्रम में सीबीएसई, आईसीएसई व यूपी बोर्ड के लगभग 300 छात्र-छात्राएं, एनसीसी कैडेट्स व शिक्षक शामिल हुए। प्रधानाचार्या सुष्मिता कानूनगो ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। रक्षा विभाग के प्रवक्ता विंग कमांडर देवार्थन धर ने बोर्ड परीक्षा के मानसिक दबाव में मेंटरशिप की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। यूफोरियल यूथ सोसाइटी ने भी सहयोग किया।
https://ift.tt/4BeOpgj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply