DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मृत दरोगा की बाइक चोरी करने वाला गिरफ्तार:बस्ती में चार मोटरसाइकिलें बरामद, 11 मुकदमे थे दर्ज

बस्ती में छावनी पुलिस, एसओजी और स्वाट, सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सरयू नदी पुल से मृत उपनिरीक्षक अजय गोंड की बाइक चोरी की थी। उसके कब्जे से चार मोटरसाइकिलें और 1010 रुपये बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में टीम रामजानकी तिराहे पर गश्त कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अमोढ़ा क्षेत्र में रहमतुल्ला के बंद मुर्गी फार्म के पास से विशाल सोनी (25) निवासी पाकड़डाड, थाना लालगंज को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक स्प्लेंडर प्लस (UP51BH 2048) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी विशाल सोनी ने सरयू नदी पुल, अयोध्या से परसरामपुर में तैनात दिवंगत उपनिरीक्षक अजय कुमार गौड़ की पल्सर बाइक चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि पुल पर खड़ी पल्सर में चाबी लगी हुई थी, जिसका फायदा उठाकर वह बाइक लेकर बस्ती पहुंचा। अमहट घाट के पास संदिग्ध गतिविधि देखकर उसने वाहन छोड़ दिया और फरार हो गया। बाइक की डिग्गी से मिले दो मोबाइल फोन उसने गोरखपुर में बेच दिए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लालगंज क्षेत्र के गौरीगांव के पास कैथोरा की बगिया से दो और चोरी की बाइक बरामद कीं। आरोपी विशाल सोनी पर विभिन्न थानों में वाहन चोरी, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं।


https://ift.tt/ITk8v6L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *