DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुस्लिम युवती बोली- मेरे हिंदू पति ने दूसरी शादी की:सहारनपुर के युवक ने पंजाब में लिव-इन में रखा, 5 बच्चे हुए, एसएसपी से लगाई गुहार

सहारनपुर में एक मुस्लिम महिला द्वारा अपने हिंदू पति पर लगाए गए गंभीर आरोपों से हड़कंप मच गया है। सोमवार को पंजाब की रहने वाली मुस्कान नामक महिला सहारनपुर पुलिस लाइन पहुंची और एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई। महिला ने अपने पति आशु कुमार और उसके परिजनों पर धोखाधड़ी, मारपीट, परित्याग और दूसरी शादी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मुस्कान के मुताबिक, करीब नौ साल पहले उसकी मुलाकात आशु कुमार से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। महिला का दावा है कि पंजाब के एक थाने में आशु ने लिखित रूप से उसे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद आशु उसे अपने पैतृक गांव जानखेड़ा, थाना गंगोह, जिला सहारनपुर ले आया, जहां वह ससुराल में रहने लगी। महिला ने आरोप लगाया कि सास की मौत के बाद आशु उसे काम दिलाने का झांसा देकर चंडीगढ़ ले गया और वहां किराए के मकान में रखने लगा। इसी दौरान उससे पांच बच्चे हुए, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। फिलहाल उसका एक बेटा और एक बेटी उसके साथ रह रहे हैं। मुस्कान का कहना है कि आशु ने पंजाब में उसके नाम पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज भी लिया और बाद में अचानक उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद उसने उससे संपर्क कम कर दिया और कई महीनों तक उसका फोन नंबर ब्लैकलिस्ट में डाला रखा। हाल ही में महिला को जानकारी मिली कि आशु कुमार ने दूसरी शादी कर ली है और वह अपनी नई पत्नी के साथ रह रहा है। मुस्कान का आरोप है कि आशु के परिजनों को इस दूसरी शादी की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद उसे अंधेरे में रखा गया। जब महिला ने फोन पर बात करने की कोशिश की तो आशु ने रिश्ते को मानने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने यह भी बताया कि उसकी पहली शादी यमुनानगर में हुई थी, लेकिन आशु ने उससे तलाक दिलवाकर विवाह किया था। अब खुद उसे और बच्चों को छोड़ दिया गया है। मुस्कान ने एसएसपी से मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/waOVcz8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *