मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल ने एटीएम मशीन चोर गिरोह का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को सम्मानित किया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जॉनी के नेतृत्व में पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह के कार्यालय पहुंचे। यहां पुलिस टीम को शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस कुलदीप कुमार गुप्ता, पुलिस निरीक्षक सिविल लाइंस मनीष सक्सेना, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक अनुज कुमार, उप निरीक्षक विपिन पुंडीर, उप निरीक्षक संजय सिंह तथा एसओजी प्रभारी विवेक यादव को व्यापारियों ने उनके सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एटीएम मशीन चोर गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। सम्मान समारोह में प्रदेश महामंत्री विपिन गुप्ता, गौरव अग्रवाल, टोनी सहगल, शिवम गुप्ता, सुरेश श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, मुकेश, विपुल भटनागर, पंकज नागपाल, राजेश शर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि पुलिस और व्यापारियों के सहयोग से शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
https://ift.tt/V3dKJy0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply