मुरादाबाद में घने कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 9 बजे तक तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था। कोहरे की वजह से हाईवे पर दिन में भी रात जैसे हालात हैं। हाईवे पर विजिबिलिटी जहां बेहद कम है वहीं शहर के भीतर भी विजिबिलिटी महज 10-12 मीटर तक सिमटी है।
जिला प्रशासन की ओर से कड़ाके की ठंड को देखते हुए जगह-जगह अलाव लगाने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि राहगीरों और जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाया जा सके। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड काे देखते हुए स्कूलों के समय में पूर्व में ही परिवर्तन किया जा चुका है। मुरादाबाद में नर्सरी से कक्षा 12 तक के स्कूलों का समय सुबह 9 बजे के स्थान पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया गया है।
आवश्यकता पड़ने पर स्कूलों की छुट्टी का विकल्प भी प्रशासन के पास खुला है। यदि ठंड और अधिक बढ़ती है और कोहरे की चादर इसी तरह छाई रही तो जिला प्रशासन निर्धारित समय से पूर्व सर्दियों की छुट्टी की घोषणा जिला स्तर पर कर सकता है।
https://ift.tt/LA1BKvs
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply