DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुनीर अकबर बने एसआईआर प्रक्रिया निगरानी सदस्य:कांग्रेस ने बनाई समिति, भाजपा व चुनाव आयोग पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप

बुलंदशहर में कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग द्वारा कराई जा रही एसाईआर (SIR) प्रक्रिया की जिला स्तर पर निगरानी के लिए एक समिति का गठन किया है। सैयद मुनीर अकबर को इस समिति की अगुवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को लेकर भाजपा और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप लगाया है। गठित समिति में सैयद मुनीर अकबर के साथ शिवराम बाल्मीकि और सुभाष शर्मा को सदस्य बनाया गया है। मुनीर अकबर ने आम जनता से अपने मताधिकार की रक्षा करने और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 2003 की मतदाता सूची में कई नाम छूटे हुए हैं, जिससे वोटर सूची संशोधन में दिक्कतें आ रही हैं। इसके अलावा, बीएलओ द्वारा फॉर्म जमा करने पर रसीद न देने की शिकायतें भी मिल रही हैं। उन्होंने नागरिकों द्वारा उठाए गए इन मुद्दों पर तत्काल हस्तक्षेप और समाधान की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग आनन-फानन में एसआईआर कराकर भाजपा के लिए ‘पिच तैयार’ करना चाहता है। उन्होंने प्रदेश में बीएलओ की लगातार आत्महत्याओं को चिंताजनक बताया। जियाउर्रहमान ने कहा कि लोग बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं, और इस बार उत्तर प्रदेश से भाजपा की विदाई तय है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ही भाजपा और आरएसएस के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है, और यूपी के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।


https://ift.tt/0IMygmu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *