DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुनव्वर राणा की बेटी को पति ने तीन तलाक दिया:बोलीं- लखनऊ में धक्के मारकर बाहर निकाला, बच्चों को कमरे में बंद किया

मशहूर शायर मुनव्वर राणा की बेटी से तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता हिबा राणा ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। उन्होंने लखनऊ के सआदतगंज थाने में FIR दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक, उनका निकाह 19 दिसंबर, 2013 को सैय्यद मोहम्मद साकिब निवासी सकीरये हाउस, करीमगंज से हुआ था। ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज की मांग करने लगे थे। डिमांड पूरी न होने पर उन्हें घर से निकाल दिया। दोनों बच्चों को साथ नहीं ले जाने दिया। वहीं, इस पूरे मामले पर जब दैनिक भास्कर ने मुनव्वर राणा की बेटी सुमैया राणा से फोन पर बात की। तो उन्होंने इसकी पुष्टि करने से मना कर दिया। कहा- ऐसा कुछ भी नहीं है। ‘20 लाख रुपए और फ्लैट मांगते थे’ हिबा ने बताया- हमारे परिवार वालों ने शादी में सोने-हीरे के जेवरात और 10 लाख रुपए नकद दहेज में दिए थे। मैं शादी के बाद जैसे ही ससुराल पहुंची, पति और ससुर ने फिर से दहेज की मांग शुरू कर दी। वे लोग 20 लाख रुपए और फ्लैट मांगते रहते थे। मेरे परिवार वालों ने मेरी शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए कई बार ससुराल वालों की मांग पूरी भी की। लेकिन पति और उनके परिवार वालों ने लगातार दहेज की डिमांड जारी रखी। तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाला 9 अप्रैल, 2025 को पति सैय्यद मोहम्मद साकिब ने मेरे साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान जब मेरी बहन आर्शिया राना (टीना) मुझसे मिलने ससुराल पहुंची तो पति और उग्र हो गए। उन्होंने तीन बार तलाक कहा। फिर मुझे घर से धक्के मारकर निकाल दिया। मेरे बेटे सैय्यद फवाज और बेटी हय्याम फातिमा को कमरे में बंद कर दिया। इंस्पेक्टर सहादतगंज संतोष कुमार आर्या ने बताया- शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। शायर मुनव्वर राणा के पांच बच्चे शायर मुनव्वर राणा के पांच बच्चे हैं। एक बेटा तबरेज राणा हैं जो मुशायरा पढ़ते हैं। इसके अलावा चार बेटियां हैं। सुमैया राणा, फौजिया राणा, उरूसा राणा और हीबा राणा। उरूसा राणा ने 2021 में कांग्रेस ज्वाइन किया था। उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष बनाई गई थीं। सुमैया राणा समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता हैं। तीसरी बेटी फौजिया राणा हैं जो बिहार में रहती हैं। चौथी बेटी हिबा राणा हैं जो तलाक की खबर से चर्चा में आईं। …………………………. यह खबर भी पढ़िए फेयरवेल पार्टी में ज्यादा चाउमीन खाने पर स्टूडेंट्स सस्पेंड:फूड काउंटर से कई बार लिया, लखनऊ के सेंट मैरी स्कूल का मामला लखनऊ के एक स्कूल में फेयरवेल पार्टी के दौरान चाऊमीन खाने को लेकर बच्चों को सस्पेंड करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि स्टूडेंट्स ने कई बार चाउमीन लिया। इसकी जानकारी जब प्रिंसिपल को हुई तो उन्होंने स्टूडेंट्स को 2 दिन के लिए स्कूल आने पर रोक लगा दी। यहां पढ़ें पूरी खबर


https://ift.tt/lZqp5rR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *