DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर की हार्ट-अटैक से मौत:SRN अस्पताल में चल रहा था इलाज, 27 जनवरी को गोली लगने से हुआ था जख्मी

प्रयागराज के करछना में मुठभेड़ में घायल हिस्ट्रीशीटर पप्पू सोनकर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह एसआरएन अस्पताल में भर्ती था, जहां बुधवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। एक दिन पहले उसे हार्ट अटैक आया था। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद पप्पू सोनकर को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसे एक दिन पहले अचानक हार्ट अटैक आया, जिसके बाद से उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। तमाम प्रयासों के बावजूद बुधवार दोपहर उसकी मौत हो गई। 28 जनवरी को हुई थी मुठभेड़
28 जनवरी को एसओजी यमुनानगर जोन और थाना करछना की संयुक्त पुलिस टीम हर्रई–बेंदो बॉर्डर के पास संदिग्ध वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवार तेज रफ्तार में आते दिखे। पुलिस द्वारा रोकने का इशारा करने पर दोनों बाइक सवार भागने लगे। पीछा किए जाने पर बदमाश मुंगारी-पनासा रोड की ओर भागे। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें पप्पू सोनकर और उसका साथी अरविंद सोनकर घायल हो गए, जबकि उनके दो अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। लूट का सामान, हथियार हुए थे बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट के सफेद धातु के आभूषण, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें, एक अवैध देशी तमंचा, एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस और खोखा कारतूस बरामद किए थे। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी मझुआ नहर के पास चन्दन सोनी को गोली मारकर लूट करने और ग्राम तेवरिया की पुलिया पर महिला कविता विश्वकर्मा से स्कूटी, चांदी और नकदी लूटने की घटनाओं में वांछित थे। 30 मुकदमों वाला हिस्ट्रीशीटर था पप्पू
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मृतक पप्पू सोनकर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ जॉर्जटाउन, शिवकुटी और कर्नलगंज थानों में करीब 30 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे, जिनमें हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट समेत कई गंभीर धाराएं शामिल हैं। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मुठभेड़ में घायल दूसरे आरोपी अरविंद सोनकर का इलाज जारी है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।


https://ift.tt/84oNpLe

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *