DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुजफ्फरनगर में बीएलओ ने खाया जहर, हालत गंभीर:जेब से मिला लेटर, तीन पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप

मुजफ्फरनगर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण ड्यूटी पर तैनात एक बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस को जेब से एक पत्र मिला है, इसमें उन्होंने तीन लोगों पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यह घटना मंगलवार को शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव किनोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में हुई। शिक्षामित्र अनुजवीर बीएलओ के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने ड्यूटी के दौरान संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। उस समय विद्यालय में अन्य शिक्षक और ग्रामीण भी मौजूद थे। अनुजवीर की तबीयत अचानक बिगड़ने पर विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। विद्यालय स्टाफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। अनुजवीर की जेब से एक पत्र बरामद किया। इस पत्र में उन्होंने मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही है। तीन लोगों पर आरोप लगाए हैं। फिलहाल अनुजवीर की स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने फिलहाल घटना की औपचारिक पुष्टि करने से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना सभी तथ्यों, पत्र में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम की जांच के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं अनुजवीर के परिजन मेरठ पहुंच चुके हैं। प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।


https://ift.tt/ci5Yof4

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *