मुजफ्फरनगर में संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़ाया। पुलिसकर्मियों ने एक स्वर में राष्ट्र की एकता, अखंडता और संवैधानिक मूल्यों को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि पुलिस बल का दायित्व है कि वह संविधान के दायरे में रहकर कार्य करे। उन्होंने मुजफ्फरनगर पुलिस की कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रतिबद्धता दोहराई। उल्लेखनीय है कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान पूर्ण रूप से तैयार होकर स्वीकृत किया गया था। इसी ऐतिहासिक दिवस की स्मृति में प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों और सरकारी संस्थानों में संवैधानिक आदर्शों, कर्तव्यों व मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (अपराध) इंदु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस लाइन के अतिरिक्त जिले के सभी थानों में भी संविधान दिवस मनाया गया, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ पढ़ाया गया और शपथ दिलाई गई।
https://ift.tt/h0z5ysE
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply