DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विकास कार्यों की समीक्षा:पदाधिकारियों को दिए गए मजबूती के साथ काम करने के निर्देश, SIR पर भी हुई चर्चा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे से लगभग 2 घंटे से अधिक विलंब से 12.10 पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार के मंत्रियों, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों के साथ भी बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा की गई। आजमगढ़ कलेक्ट्रेट में आयोजित समीक्षा बैठक में आजमगढ़ मऊ और बलिया के जनप्रतिनिधियों के साथ ही मंडलीय अधिकारी भी शामिल रहे। ऊर्जा मंत्री बोले विकास कार्यों पर हुई चर्चा मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल होने पहुंचे प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ आजमगढ़ मण्डल संगठन के पदाधिकारियों के साथ संगठन में कार्यों पर की चर्चा हुई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा SIR की समीक्षा बैठक में मतदाता सूची से जो भी मतदाता छूट गए है। उनको जांच कर जोड़ा जाय। मतदाता सूची से किसी भी मतदाता का नाम न छूटने पाए। इसके साथ ही संगठन के कार्यों पर भी चर्चा की गई। सुभाषपा विधायक बोले SIR को लेकर भी हुई चर्चा आजमगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंचे सुभासपा से विधायक अरविंद राजभर ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बैठक सम्पन्न हुई सीएम ने निर्देश दिया कि SIR प्रक्रिया के अंतर्गत फर्जी मतदाता हटाकर सूची में सही मतदाता का नाम जोड़ा जाए। इसके साथ ही सपा पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा सपा के लोगों का SIR प्रक्रिया पर आरोप लगाना बेबुनियाद है। सभी पार्टियों को चुनाव आयोग का सहयोग कर SIR को पूर्ण कराना चाहिए। वही बलिया से समीक्षा बैठक में शामिल होने पहुंची विधायक केतकी सिंह ने भी विकास कार्यों पर चर्चा किए जाने की बात कही है। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में सरकार के मंत्री एके शर्मा, दारा सिंह चौहान राज्य मंत्री दानिश अंसारी शाहिद बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि शामिल रहे।


https://ift.tt/Q5UhNdl

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *