DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारी तेज:मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया, समय पर काम खत्म करने के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाराबंकी दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। वे 10 फरवरी को जनपद बाराबंकी आएंगे। इसी क्रम में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने दुल्हादेपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। राज्य मंत्री शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर आवागमन मार्ग, पार्किंग व्यवस्था, हेलीपैड, जनसभा स्थल और सुरक्षा इंतजामों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न हो और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं। निरीक्षण के दौरान उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, एमएलसी अंगद सिंह सहित कई भाजपा पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। अधिकारियों ने राज्य मंत्री को अब तक की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी और शेष कार्यों की समय-सीमा से अवगत कराया। इस अवसर पर टिकैतनगर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता, जवाहर वर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन वर्मा, जिला प्रतिनिधि प्रहलाद कुमार विमल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के आयोजक बाबा बलराम दास ने धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई और आमजन से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन दोनों स्तरों पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।


https://ift.tt/kRUag8i

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *