संभल में समाजवादी पार्टी ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क को मुंबई और महाराष्ट्र में होने वाले महानगरपालिका (नगर निकाय) चुनावों के लिए स्टार प्रचारक नियुक्त किया है। इस घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भारत निर्वाचन आयोग को भेजी। इस सूची में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, आठ सांसद, पांच विधायक, एक पूर्व विधायक और विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। इसी सूची में सांसद जियाउर्रहमान बर्क का नाम भी शामिल किया गया है। सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने स्टार प्रचारक बनाए जाने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की। इसके बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया। समर्थकों का मानना है कि यह जिम्मेदारी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सांसद के राजनीतिक कद को और मजबूत करेगी। पूरी ताकत से प्रचार का भरोसा स्टार प्रचारक बनाए जाने पर सांसद बर्क ने कहा कि पार्टी ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मुंबई और महाराष्ट्र के नगर निकाय चुनावों में पूरी सक्रियता के साथ प्रचार करेंगे। उनका उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और पार्टी प्रत्याशियों को अधिक से अधिक समर्थन दिलाना है। हालिया विवादों के कारण रहे चर्चा में गौरतलब है कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क हाल के महीनों में कई कारणों से चर्चा में रहे हैं। 24 नवंबर 2024 को संभल में श्रीहरिहर मंदिर बनाम शाही जामा मस्जिद विवाद से जुड़े सर्वे के दौरान हुई हिंसा के मामले में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके अलावा उन पर बिजली चोरी और नियमों के विरुद्ध मकान निर्माण के आरोप भी लगे थे। वहीं, उनके आवास से लगभग 200 मीटर दूर थाना नखासा क्षेत्र के खग्गू सराय में स्थित 46 वर्षों से बंद प्राचीन कार्तिकेय महादेव मंदिर के कपाट 14 दिसंबर 2024 को खुलने के बाद यह मंदिर भी राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया था।
https://ift.tt/38SkYET
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply