DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मुंबई की प्रेमिका की हत्या कर टकला हो गया प्रेमी:पत्नी संग मिलकर न्यूड कर फेंकी बॉडी, पहचान छिपाने को कूच दिया था चेहरा

गोरखपुर के पीपीगंज में 30 जनवरी की सुबहह मुंबई की प्रिया शेट्‌टी (35) की हत्या कर फेंकी लाश मिली थी। हत्यारों ने पहचान छिपाने के लिए प्रिया के चेहरा ईंट से कूच दिया और उसे पूरी तरह न्यूड कर दिया था। इस मामले का पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश कर दिया। प्रिया की हत्या उसके प्रेमी विजय कुमार साहनी ने गला दबाकर की थी। इसमे विजय की पत्नी संध्या ने भी सहयोग किया था। घटना को छिपाने के लिए विजय ने कई दांव पेंच भी आजमाए थे। विजय ने बताया कि उसे पता था कि जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिसकी मदद से मैं और मेरी पत्नी पहचान में आ जाते। इसलिए घटना के बाद हुलिया बदलने के लिए मैं टकला हो गया। मेरी पत्नी ने अपने कपड़े नदी में फेंक दिए थे। इस घटना में विजय ने अपने ससुरल रामबिलास की स्कूटी इस्तेमाल की थी। इसलिए पुलिस ने ससुर को भी हत्या का आरोपी बनाया है। सोमवार को सहजनवां थाना क्षेत्र के मुख्य आरोपी विजय कुमार साहनी, उसकी पत्नी संध्या साहनी और ससुर रामबिलास साहनी को अरेस्ट कर जेल भिजवा दिया। मुंबई की महिला से 13 से संपर्क था पुलिस लाइन के व्हाइट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद और एसपी साउथ दिनेश पुरी ने बताया कि 30 जनवरी को पीपीगंज के बरघट्‌टा पुल के नीचे एक महिला की न्यूड लाश मिली थी। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे और सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस की एक टीम महिला की लाश की पहचान कराने में जुट गई। इसी बीच घटना वाली रात सीसीटीवी कैमरे में एक स्कूटी पर तीन लोग जाते हुए दिखे। संदिग्ध मानकर उनके बारे में जानकारी जुटाई गई। तब पूरी घटना का पर्दाफाश हो गया। आरोपियों को अरेस्ट कर पूछताछ शुरू की गई। विजय साहनी ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में बीमा का काम करता है। जिसमे उसे करीब डेढ़ लाख रुपये हर माह मिलते हैं। वर्ष 2012 में प्रिया शेट्‌टी से काम के सिलसिले में ही पहली बार मुलाकात हुई थी। लिव इन में साथ रहने लगे विजय ने बताया कि इसके बाद नजदीकियां बढ़ी तो प्रिया के साथ कमरा लेकर लिव इन में रहने लगा। इसी बीच दोनों ने एक मंदिर में शादी भी कर ली। इसके बाद प्रिया को एक लड़का भी हुआ। जिसकी उम्र इस समय 13 साल है। बच्चा पैदा होने के बाद प्रिया से दूरियां बढ़ने लगी। इसी बीच मैं प्रिया से अलग हो गया। मुंबई में तलाक के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र भी दिया था। लेकिन प्रिया ने किराए का घर बदल दिया था। इसलिए कागजी प्रक्रिया नहीं पूरी हो पाई। विजय ने बताया कि इसी बीच मैं गोरखपुर अपने घर आ गया। वर्ष 2014 में घरवालाें ने मेरा रिश्ता तय कर संध्या से शादी करा दी। शादी के बाद पत्नी को भी लेकर मुंबई चला गया। वहां एक साल बाद इंस्टाग्राम के जरिए फिर प्रिया संपर्क में आ गई। मैं फिर से उससे मिलने जुलने लगा। उसके साथ दो-दो माह तक बाहर चला जाता था। कई बार मेरी पत्नी ने मुंबई के थाने पर मिसिंग का प्रार्थना पत्र भी दिया था। तब पुलिस ने मुझे प्रिया के घर से ढूंढ निकाला था। इसी बीच पत्नी और घरवालों को भी मेरे और प्रिया के रिश्ते के बारे में पता चल गया। उधर प्रिया भी मुझसे घर ले जाने का दबाव बनाने लगी। प्रिया ने धमकी दी कि अगर घर नहीं ले गए तो तुम्हार गांव जाकर हंगामा करूंगी। विजय ने बताया कि यह बात मैंने अपने ससुर और परिवार के लोगों को बताई। तब परिवार वाले बोले कि प्रिया को लेकर गोरखपुर आओ। यहां पर उससे बात होगी। 26 जनवरी को आए मुंबई से गोरखपुर विजय ने बताया कि 26 जनवरी को अपनी पत्नी संध्या और प्रेमिका प्रिया शेट्‌टी को लेकर गोरखपुर पहुंचा। यहां दो दिन होटल में रूका। यहां रामगढ़ताल, गोरखनाथ की सैर भी की। इस दौरान पत्नी और प्रेमिका के साथ खूब शराब पार्टी भी किए। प्रिया बहुत अधिक शराब का सेवन करती थी। पीने के बाद वह बार-बार धमकी भी देती थी कि अगर मेरे साथ गलत हुआ तो पूरे परिवार को गोरखपुर में बदनाम कर दूंगी। 29 जनवरी की शाम गोरखपुर से ऑटो बुक कराकर पत्नी और प्रेमिका के साथ शराब पीते हुए पीपीगंज गए। रास्ते में ऑटो वाले को भी शराब पिलाई। पीपीगंज में ऑटो वाले ने पैसे मांगे तो उससे बवाल हो गया। तब विजय ने ऑटो वाले से कहा कि मैं भी यहीं का हूं। संध्या को दिखाते हुए कहा कि यह मेरी पत्नी है। पीपीगंज में पहले से ससुर की स्कूटी वहां रखी हुई थी। विजय ने कॉल कर मंगाई थी। पीपीगंज में अपनी पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर वह सहजनवां के लिए निकला। रास्ते में एक जगह पर तीनों ने फिर शराब पी। जहां पर प्रिया हंगामा करने लगी। तब संध्या ने किसी तरह शांत कराया। वह नशे में जमीन पर लेट गई। तब किसी तरह संध्या के साथ मिलकर प्रिया को स्कूटी पर बैठाया।
विजय ने बताया कि मैं स्कूटी चला रहा था, बीच में प्रिया और पीछे उसे पकड़कर पत्नी संध्या बैठी थी। तभी रास्ते में बरघट्‌टा पुल पड़ा। वहां गाड़ी रोककर फिर से तीनों ने शराब पी। वहां भी प्रिया हंगामा करने लगी। तब पत्नी संध्या ने कहा कि इसको जान से मार देना चाहिए। इसपर विजय ने प्रिया का गला तेज से दबाया। नशे में हाेने की वजह से वह चिल्ला भी नहीं पाई। विजय ने बताया कि मारने के बाद पत्नी के साथ मिलकर उसकी लाश पुल से 20 फीट नीचे लेकर गया। वहां पर पहचान छिपाने के लिए पहले चेहरा कूच दिया। इसके बाद कपड़े निकालकर न्यूड कर दिया। इसके बाद घर जाकर सो गए। अगले दिन सुबह नाई के पास जाकर बाल और दाढ़ी हटवाई। ताकि पहचान न हो पाए। पत्नी ने भी अपने कपड़े नदी में फेंक दिए थे। ऑटो चालक से मिली मदद एसपी ने बताया कि इस केस को खोलने में ऑटो चालक की भी अहम भूमिका रही। सीसीटीवी में पहचान करने के बाद जब उससे पूछताछ हुई तो, उसने ही बताया कि एक युवक और दो महिलाएं थीं। इससे आरोपियों की पहचान करने में आसानी हुई। प्रिया का बेटा मुंबई में है। उसके परिचितों ने पहचान कर ली है। अब उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शुक्रवार को मिली थी महिला की न्यूड लाश गोरखपुर के पीपीगंज इलाके में शुक्रवार की भोर 35 साल की महिला की न्यूड लाश मिली थी। सूचना पर पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंची। मौके से सबूत जुटाए। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही थी कि किसी ने हत्या करके लाश यहां फेंकी है। पहचान छिपाने के लिए सिर कूंच दिया गया था। पीपीगंज के बरघट्‌टा पुल के नीचे सुबह टहलने निकले लोगों ने महिला की लाश देखी। महिला के शरीर पर एक भी कपड़े नहीं थे। सिर ईंट से कूंचा गया था। इसके अलावा शरीर पर कई और जगहों पर चोट के निशान मिले। 2 तस्वीरें देखिए-
शव जहां मिला था, वहां से पुल पर चढ़ते हुए बैरघट्टा गांव में डॉग स्क्वायड गया। करीब 200 मीटर बाद डॉग लौट आया। SSP राज करन नय्यर ने मौके पर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक, कहीं और महिला की हत्या कर लाश ठिकाने लगाई गई है। घटना स्थल पर थोड़ी दूर घसीटने के निशान मिले थे।


https://ift.tt/oh0acdx

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *