DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मिर्जापुर में शादी के दिन दूल्हे की मौत:बारात निकलने के समय निकली अर्थी, 9 फरवरी को छोटे भाई की है शादी

मिर्जापुर में बारात के दिन दूल्हे की नहर में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को दोनों भाइयों की तिलक हुई थी। गुरुवार को बड़े भाई की बारात जानी थी। जिसको लेकर वह अकेले बाइक से बाजार सामान लेने जा रहा था। रास्ते में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। नहर में गिरी बाइक को देखकर गांव के बच्चों ने शोर मचाया। काफी देर तक दूल्हे के बाजार से वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और बाइक की पहचान की। शादी के दिन मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला निनवार दक्षिण गांव में 27 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। बुधवार को पुष्पेंद्र और उनके छोटे भाई उपेंद्र का तिलक कार्यक्रम संपन्न हुआ था। गुरुवार को पुष्पेंद्र की बारात जानी थी। घर में शादी का माहौल था, रिश्तेदार जुटे थे और महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं। इसी बीच गुरुवार सुबह पुष्पेंद्र बाइक से बाजार सामान लेने निकले थे। गांव के पास पहुंचते ही उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बाणसागर नहर में गिर गई। नहर में बाइक गिरते देख गांव के बच्चों ने शोर मचाया। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। जब काफी देर तक पुष्पेंद्र बाजार से वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक नंबर के आधार पर परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और बाइक की पहचान की। तलाश के दौरान पुष्पेंद्र थोड़ी दूरी पर नहर में अचेत अवस्था में मिले। परिजन उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद भी परिजन उन्हें जीवित होने की उम्मीद में मंडलीय अस्पताल मिर्जापुर ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिस समय बारात निकलने की तैयारी हो रही थी, उसी समय युवक की अर्थी निकलने से घर में कोहराम मच गया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए विंध्याचल घाट ले गए। परिजनों ने बताया कि 5 फरवरी को पुष्पेंद्र पटेल और 9 फरवरी को उनके छोटे भाई उपेंद्र पटेल की शादी होनी थी। पुष्पेंद्र घर से अकेले बाइक लेकर निकले थे। लालगंज थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र पटेल दो भाइयों में बड़े थे। जहां एक ओर शादी की खुशियों की तैयारी थी, वहीं अब घर-आंगन में मातम और सन्नाटा पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।


https://ift.tt/5H4gJc2

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *