DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मिर्जापुर में युवक की तलवार से गला काटकर हत्या:पुरानी रंजिश में हमला, परिजनों ने आरोपी को पीटकर किया अधमरा, अरेस्ट

मिर्जापुर में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की उसके पड़ोसी ने बेरहमी से हत्या कर दी। पर उसे अपने घर के अंदर घसीट कर लात-घूंसे और बेल्ट से से बुरी तरह से पीटा। इसके बाद घसीटते हुए घर के बाहर लेकर आया और सरेआम तलवार से गला काट दिया। युवक की चीख सुनकर उसके परिजन पहुंचे तो हत्यारोपी युवक भागने लगा। परिजनों ने दौड़कर पकड़ लिया और उसे भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गुस्साए परिजनों के चंगुल से बचाया और तुरंत मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नशे में पूरी तरह से धुत था। फिलहाल परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना जिला मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ले की है। तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए…
शहर कोतवाली क्षेत्र के पक्का पोखरा मोहल्ला निवासी पंचदेव चौहान (32) बुधवार रात खाना खाने के बाद रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर टहल रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला रमेश धरिकार और उसके परिजन बाहर आए और गालीगलौज करने लगे। इसी दौरान रमेश ने पंचदेव को पकड़ लिया और घसीटते हुए अपने घर के अंदर लेकर चला गया, जहां उसने पंचदेव को बुरी तरह पीटा। करीब 10 मिनट बाद घसीटते हुए बाहर लेकर आए और तलवार से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। जिससे पंचदेव का गला आधा कट गया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। पंचदेव की चीख सुनकर भाई लक्कड़, भतीजी अर्चना और अन्य परिजन निकलकर बाहर आ गए। परिजनों का आता देख पंचदेव भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। इसके बाद पंचदेव की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही एसपी सोमेन बर्मा, एसपी सिटी नितेश सिंह और सीओ सिटी विवेक जावला पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रमेश को गुस्साए परिजनों के चंगुल से छुड़ाया और दोनों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने पंचदेव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल से खून से सनी तलवार बरामद की। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भतीजी अर्चना ने बताई आंखों देखी…
चाचा ने रात करीब 8:45 बजे हम सब के साथ खाना खाया था। खाना खाने के बाद वे रोजमर्रा की तरह घर के बाहर टहल रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला रमेश और उसके परिजन चाचा से झगड़ा करने लगे। घसीटते हुए अपने घर ले गए। 10 मिनट बाद आरोपी मेरे चाचा को लेकर बाहर आए। इसी दौरान रमेश ने तलवार से मेरे चाचा का गला काट दिया। हम लोगों ने रमेश कोपकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अविवाहित था मृतक, पुरानी रंजिश ने जान ले ली
बड़े भाई लक्कड़ ने बताया- पंचदेव मेहनत-मजदूरी करके अपनी जीवन यापन करता था। उसकी अब तक शादी नहीं हुई थी। हमारे परिवार के साथ ही रहता था। लक्कड़ ने बताया- रमेश के परिवार से हमारे घर की पुरानी रंजिश है। वह अक्सर गाली-गलौज और मारपीट करता है। एसपी बोले- आरोपी हिरासत में, कड़ी कार्रवाई होगी
एसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया- आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। तलवार बरामद कर ली गई है। शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात की गई है। ——————————————————— ये खबर भी पढ़िए… देवर की शादी से पहले महिला सिपाही ने जान दी:मासूम बेटी रोए जा रही; लखनऊ में तैनात प्रीति ने लव-मैरिज की थी हरदोई में महिला सिपाही ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला सिपाही प्रीति सिंह (34) लखनऊ के इंदिरानगर थाने में तैनात थी। प्रीति ने घरवालों के खिलाफ जाकर सौरभ से 12 साले पहले लव मैरिज की थी। 7 महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया था। घरवालों की नाराजगी की वजह से शादी के बाद से ही दोनों सौरभ के चाचा के घर पर रहते थे। पूरी खबर पढ़िए…


https://ift.tt/gLdbMNt

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *