DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मिर्जापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन:कांग्रेसी बोले-पानी की टंकियां बन गई, लेकिन पानी नहीं आ रहा

मिर्जापुर में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को जनपद मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन को नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर विफल बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल ने जल जीवन मिशन और ‘हर घर नल से जल’ योजना की विफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गांवों में पाइपलाइन, टंकियां और नल लगाए गए हैं, लेकिन अधिकांश स्थानों पर पानी की आपूर्ति आज तक शुरू नहीं हो सकी है। उन्होंने सिटी ब्लॉक के अघवार, पटेहरा ब्लॉक के धनावल और हलिया ब्लॉक के शुकुलपुर ग्राम सभा का उदाहरण दिया, जहां डेढ़ साल से अधिक समय से टंकियां बनी हुई हैं, पर पानी नहीं पहुंचा है। उन्होंने यह भी बताया कि पाइप बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों, गलियों और नालियों की मरम्मत न होने से जनता को भारी परेशानी हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने नगर की सड़कों की बदहाल स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी धाम होने के कारण यहां लाखों श्रद्धालु आते हैं, इसके बावजूद नगर की सड़कें अत्यंत जर्जर हैं। ज्ञापन में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जाति विशेष के आधार पर मतदाता नाम काटे जाने की शिकायतों पर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई। जमालपुर ब्लॉक में तटबंध टूटने से आई बाढ़ के कारण फसल और सड़कों को हुए नुकसान का मुआवजा अब तक न मिलने पर भी नाराजगी जताई गई। लोढ़वा, गोगहरा, भभौरा, हसौली और चरगोडवा गांवों के संपर्क मार्गों के साथ-साथ 96 ब्लॉक के गैपुरा रामपुर घाट मार्ग, नौगावां संपर्क मार्ग और छोटा मिर्जापुर–रसूलागंज मार्ग की खराब स्थिति का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते बिजली मीटर बिलों की समस्या को भी मांग पत्र में शामिल किया गया। प्रदर्शन में पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, मनीष दुबे, शिव शंकर चौबे, छोटे खान, संतोष चंद, कमल सोनकर, संतोष शुक्ला, रोशन अली अंसारी और अर्चना चौबे सहित कई प्रमुख नेता शामिल थे।


https://ift.tt/RcFEBoD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *