DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मिर्जापुर एसपी अपर्णा रजत ने संभाला कार्यभार:विंध्यवासिनी दर्शन के बाद बोलीं, अपराध पर जीरो टॉलरेंस पहली प्राथमिकता

मिर्जापुर की नई पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी देवी का विधिवत दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और जनकल्याण की कामना की। इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन पहुंचकर औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया।कार्यभार संभालने के बाद एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर एक धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाला जनपद है, इसलिए यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।एसपी ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। संगठित या असंगठित किसी भी प्रकार के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशा तस्करी और जमीन विवाद से जुड़े मामलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।उन्होंने आम जनता की सुरक्षा, महिला अपराधों पर सख्ती और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की संवेदनशीलता पर जोर दिया। एसपी ने कहा कि थानों में फरियादियों की सुनवाई समयबद्ध और संवेदनशील तरीके से होनी चाहिए, ताकि किसी भी पीड़ित को भटकना न पड़े। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए जाएंगे।धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी। विंध्याचल धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन मिलें, यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से कार्य करेगा।एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने यह भी कहा कि पुलिस-जन सहयोग से ही बेहतर कानून-व्यवस्था संभव है, इसलिए आम नागरिकों से संवाद को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जनता के विश्वास को पुलिस की सबसे बड़ी ताकत बताया और उस पर खरा उतरने को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी बताया।


https://ift.tt/vKb7JaF

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *