DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मास्टर्स गेम्स में अयोध्या के खिलाड़ियों ने जीते तीन पदक:मंडलायुक्त राजेश कुमार ने करुणाकर दुबे, राजेंद्र गुप्ता और अमित को किया सम्मानित

पुणे (महाराष्ट्र) में 27 से 31 जनवरी तक आयोजित नेशनल मास्टर्स गेम्स शूटिंग प्रतियोगिता में अयोध्या के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। देशभर से करीब 600 खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अयोध्या जिले के तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर बड़ी सफलता हासिल की। अयोध्या के करुणाकर दुबे, राजेंद्र गुप्ता और अमित श्रीवास्तव ने प्रतियोगिता में भाग लेते हुए गोल्ड और सिल्वर पदक अपने नाम किए। तीनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते अयोध्या जिले को कुल तीन पदक प्राप्त हुए। इस उपलब्धि पर अयोध्या मंडल के मंडलायुक्त राजेश कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोच सनी कुमार वर्मा के प्रशिक्षण की भी सराहना की। मंडलायुक्त ने कहा कि अब अयोध्या से लगातार पदक आने की शुरुआत हो चुकी है, जो जिले के खेल भविष्य के लिए शुभ संकेत है। अपने संबोधन में राजेश कुमार ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में अयोध्या के खिलाड़ी ओलंपिक जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग कर देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।


https://ift.tt/wHa0DI5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *