DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मासूम को 200 मीटर तक घसीटता रहा ट्रक, मौत:रायबरेली में पहिए के नीचे आने से हादसा, क्षत-विक्षत शव देख चीख-चीखकर रोती रही मां

रायबरेली में एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइकसवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मासूम की मौत हो गई और दो लोग गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम पहिए के नीचे आ गया। ट्रक मासूम को करीब 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। उसके बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। मासूम की मां, जो खुद उस बाइक पर सवार थी। वह बच्चे के क्षत-विक्षत शव को देख कर चीखने लगी। हादसे से घटनास्थल पर पूरी तरह खून पसर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर लोगों से पुलिस ने पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर ट्रकचालक की तलाश शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी घटना… यह घटना शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच हाईवे पर शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुई। मृतक मासूम की पहचान वेदांश (डेढ़ वर्ष) के रूप में हुई है। घायलों में महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर सलेथू गांव निवासी 18 वर्षीय हर्षित पुत्र सूर्यलाल और उसकी बड़ी बहन रीना पत्नी मोनू शर्मा शामिल हैं, जो शिवगढ़ के केसरखेड़ा मजरे चितवनियां की रहने वाली हैं। हर्षित अपनी बड़ी बहन रीना व भांजे वेदांश को लेकर बाइक पर बिठाकर बछरावां में अल्ट्रासाउंड कराने गया था। अल्ट्रासाउंड कराकर वे वापस घर लौट रहे थे। रानीखेड़ा के पास सामने से तेज रफ्तार ट्रक आता देख हर्षित ने अपनी बाइक हाईवे किनारे रोक दी। इसके बावजूद, अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से भाई-बहन और मासूम वेदांश हाईवे पर गिर पड़े। मासूम वेदांश ट्रक के पहिए के साथ करीब 200 मीटर तक घिसटता चला गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रीना ने मासूम बेटे का शव देख जोर जोर से रोने लगी। हादसे में रीना और भाई हर्षित को भी गंभीर चोटें आईं है। घटना के बाद मौेक पर अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों तुरंत घायलों की और दौड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जें में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल भाई-बहन को पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवगढ़ पहुंचाया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. सौरभ सिंह ने बताया कि से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसे के वक्त बहुत तेज आवाज सुनाई दी। घटना के बाद पूरे सड़क पर खून पसर गया। ट्रक के पहिए में फंसने से मासूम की जान चली गईं। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरु कर दी है। ट्रकचालक की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।


https://ift.tt/lXMBwF6

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *