DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

माथा चूमकर रेता शादीशुदा गर्लफ्रेंड का गला:गोरखपुर में प्रेमी बोला- साथ रहने पर अड़ी थी, इसलिए मार डाला

गोरखपुर में चचेरी बहन की शादी में आई नवविवाहिता की हत्या उसके प्रेमी ने की थी। दोनों के बीच 3 साल से प्रेम संबंध था। वह शादी के बाद भी उसके साथ रहने का दबाव बना रही थी। प्रेमी उससे छुटकारा पाना चाहता था। इसलिए बहाने से प्रेमिका को उसके घर ले गया। वहां पर दोनों ने रात 2 बजे तक बातें की। इसके बाद उसका माथा चूमकर हंसिया से गला रेत दिया। उसने प्रेमी के हाथों पर ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पुलिस ने मंगलवार को प्रेमी विनय को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा किया। प्रेमी का कहना है कि शादी में मेरी शिवानी से मुलाकात हुई। वहां उसने कहा- मैं अब ससुराल नहीं जाऊंगी। आपके साथ ही रहूंगी। इसलिए मैंने घर ले जाकर शिवानी को मार दिया। ​​​​​​घटना 23 नवंबर की गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर गांव की है। पहले एक नजर में मामला… 23 नवंबर की देर रात गोरखपुर के झंगहा क्षेत्र के जंगल रसूलपुर गांव में नवविवाहिता शिवानी निषाद (20) की घर के बाथरूम में गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। शिवानी की 9 मई 2025 को देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव के भीम से शादी हुई थी। 21 नवंबर को वह चचेरी बहन की शादी में मायके आई थी। उसके घर से 500 मीटर दूरी पर रहने वाले उसके पूर्व प्रेमी विनय निषाद उर्फ दीपक को गिरफ्तार कर पुलिस ने इस घटना का खुलासा किया है। हत्या में इस्तेमाल हंसिया बरामद कर पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है। हत्या के बाद आरोपी को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था। वह बार-बार कह रहा था कि अब हमेशा के लिए छुटकारा मिल गया। सीडीआर और खोजी कुत्ते ने खोला राज
एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया- 23 नवंबर की देर रात करीब 2 बजे घर के बाथरूम में खून से सनी लाश मिली थी। उसके गर्दन पर धारदार हथियार का गहरा घाव था। उंगली भी कट गई थी। जिससे यह लग रहा था कि मृतक ने अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष किया होगा। घटना स्थल पर डॉग स्क्वॉयड टीम बुलाई गई थी। खोजी कुत्ता तीन बार मृतक के घर के पीछे 500 मीटर दूर स्थित घर के पास गया। कुछ लोगों ने बताया कि इस घर में रहने वाला विनय शिवानी से बातचीत करता था। शक के आधार पर सीडीआर निकलवाया गया। तब रात के समय भी शिवानी और विनय की बातचीत का रिकार्ड मिला। इसके बाद घेराबंदी कर झंगहा क्षेत्र से ही विनय निषाद को पुलिस टीम ने पकड़ा और पूछताछ शुरू की। पहले तो वह इधर-उधर की बातें करके पुलिस को घुमाता रहा। बोला कि मैं शिवानी से इतना प्यार करता था। भला मैं क्यूं मारूंगा। कड़ाई से पूछताछ हुई तो वह टूट गया। उसने जुर्म कबूल किया। इसके बाद हत्या के लिए इस्तेमाल किया गया हंसिया बरामद किया गया। घटना के बाद पुलिस ने शिवानी की चचेरी बहन की शादी की रिकॉर्डिंग भी देखी। मंडप के पास रात 10 बजे जयमाल के समय शिवानी से थोड़ी दूर पर ही विनय भी दिखाई दिया था। इसके बाद से विनय और शिवानी कहीं भी वीडियो में दिखाई नहीं दिए। इससे भी पुलिस का शक और गहरा हो गया। अब पढ़िए कबूलनामा… विनय निषाद ने बताया- शादी के पहले करीब 3 साल से मेरा शिवानी से प्रेम संबंध था। वह बार-बार मुझसे शादी करने के लिए कहती थी। उसकी शादी हो गई थी। मुझे पता था कि मैं कुछ भी करूंगा तो वह गलत होगा, मैं पकड़ा जाउंगा। अब किसी भी तरह से छुटकारा चाहता था। शिवानी के मरने तक बैठा रहा आरोपी
शिवानी के घर से 200 मीटर दूर सड़क पर उसके बड़े पापा का घर था। जहां पर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। गांव में तीन-तीन शादियां थीं। इसलिए शिवानी के घर पर भी कोई नहीं था। जयमाल के बाद शिवानी को लेकर उसके घर पर गया। वहां करीब 4 घंटे तक उसके साथ बाथरूम के बगल में स्थित बगीचे में बैठा रहा। काफी बातें हुईं। इस दौरान मैंने अपने पास एक हंसिया भी रखा था। टहलते- टहलते हमलोग बातें कर रहे थे, तभी उसने कहा कि अब ससुराल नहीं जाउंगी। मुझसे शादी करो, तुम्हारे साथ ही रहना है। मैंने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मान रही थी। इसके बाद रात करीब 2 बजे मैंने उसके माथे को चूमकर गले लगाया और धीरे से उसकी गर्दन रेत दी। वह तड़पते हुए अपने हाथ से हंसिया पकड़ ली थी। जिसे छुड़ाने में दोनों लाेगाें की अंगूली भी कट गई। जब तक वह मर नहीं गई, मैं वहीं पर बैठा रहा। उसके मरने के बाद वहां से हट गया। अब पढ़िए पूरा मामला… शिवानी की शादी देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव में हुई थी। पति भीम निषाद पेंटिंग का काम करता है। शिवानी के पिता राधेश्याम की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। 3 बेटियां और एक बेटे में शिवानी मंझली थी। शादी के बाद से ही शिवानी ससुराल में रह रही थी। 23 नवंबर को उसके ताऊ बसंत निषाद की बेटी अमिता की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए वह 21 नवंबर को मायके आई थी। ताऊ का घर उसके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर है। रात करीब 2 बजे शिवानी वहां से अपने घर चली आई। उन्हें लगा कि वह कपड़े चेंज करने गई है। काफी देर नहीं आई तो मां उसे तलाशते हुए घर पहुंची। वहां शिवानी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बाथरूम में गईं तो वहां पहले शिवानी का हाथ दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन से खून निकल रहा था। तुरंत शिवानी के पति को कॉल की गई। सुबह होते-होते ससुराल के लोग और पति भी पहुंच गए। वारदात के बाद शादी की रस्में रोकी गईं
स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवानी की उंगली कटी हुई थी। ऐसे में लग रहा है कि हत्यारे से खुद को बचाने के लिए उसने संघर्ष किया। बाथरूम में ही खून के निशान बिखरे हुए हैं। हत्या के बाद ताऊ की शादी की रस्में रोक दी गईं। जरूरी रस्मों को थोड़ी देर बाद पूरा कराया गया। सुबह बारात विदा कर दी गई। ————————- ये खबर भी पढ़ें…. हर्ष-फायरिंग में युवती की मौत, घोड़ी से उतरकर दूल्हा भागा:शादी में भी नहीं पहुंचा; मेरठ में छत से बारात देख रही थी मेरठ की एक बारात में हर्ष फायरिंग में युवती को गोली लगने से मौत हो गई। वह छत पर खड़ी होकर बारात देख रही थी। बारात में भगदड़ मच गई। दूल्हे को घोड़ी से उतरकर भागना पड़ा। वह शादीस्थल तक पहुंचा तो पीछे से पुलिस पहुंच गई। वहां से पीछे के रास्ते से फरार हो गया। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/9Bbw4Fd

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *