झांसी में रविवार को माता-पिता से गाली गलौच कर बेटे ने सुसाइड कर लिया। वह दो माह पहले अपनी ससुराल में रहने चला गया था। शनिवार को घर लौटा और मकान बेचने की जिद पर अड़ गया। मना करने पर माता-पिता से विवाद हो गया। इसके बाद उसने फांसी लगा ली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला बरुआसागर कस्बे के निगोना खेड़ा माेहल्ले का है। दो माह पहले ससुराल चला गया था मृतक का नाम सुरेंद्र कुशवाहा (25) पुत्र देवी कुशवाहा था। वह बरुआसागर के निगोना खेड़ा माेहल्ले का रहने वाला था। मृतक के भाई अरविंद ने बताया- मेरा छोटा भाई मजदूरी करता था। दो माह पहले वह पत्नी सोनिया और बच्चों को लेकर अपनी ससुराल में रहने चला गया था। शनिवार को सुरेंद्र घर आया और माता-पिता से मकान बेचने की बात कहने लगा। पिता ने मना कर दिया। इस पर सुरेंद्र ने गाली गलौच की। रविवार सुबह भी वो गाली गलौच करने लगा। तब माता-पिता मंसिल माता मंदिर के बाहर अपनी दुकान पर चले गए। पीछे से सुरेंद्र ने फांसी लगा ली। घर में मातम छाया जब परिजन घर पहुंचे तो सुरेंद्र कमरे के अंदर पंखे के हुक पर फंदा बनाकर लटका था। यह देख चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरुआसागर थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया कि प्रॉपर्टी के विवाद में सुरेंद्र ने सुसाइड किया है। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
https://ift.tt/XHPrGlI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply