प्रयागराज माघ मेला क्षेत्र में दंपती के साथ हुई मारपीट और विवाद के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि आपसी कमेंटबाजी और बाइक टकराने से उपजे विवाद का सामने आया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शुभम पांडे उर्फ छोटू पंडा, विवेक पंडा उर्फ भइयू पंडा, महावीर शर्मा और संजय निषाद शामिल हैं। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी ने क्या बताया
डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि घटना के संबंध में दर्ज एफआईआर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि यह मामला छेड़छाड़ का नहीं बल्कि कमेंटबाजी का है। साथ ही, विवाद की एक वजह बाइक का आपस में टकराना भी बताया जा रहा है, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। 30 जनवरी को हुई थी घटना
30 जनवरी को माघ मेला क्षेत्र के पंडा चौराहा के पास दंपती के साथ विवाद हुआ था। इस घटना में महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसे टीबी सप्रू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी आंख में चोट आने और रोशनी प्रभावित होने की बात सामने आई थी। पीड़ित की तहरीर पर दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीदों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। पीड़ित ने खुद जारी किया वीडियो
उधर इस मामले में पीड़ित युवक ने भी खुद एक वीडियो वायरल किया है, उसका कहना है कि मामला छेड़खानी का नहीं बल्कि कमेंटबाजी का था। पुलिस के सोशल मीडिया सेल से जारी इस वीडियो में युवक कहता सुनाई पड़ रहा है कि उसकी पत्नी के साथ कोई शारीरिक छेड़छाड़ नहीं हुई।
https://ift.tt/ZA3cRj4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply