प्रयागराज माघ मेला में संगम स्नान के लिए जा रही महिला से दिनदहाड़े छेड़खानी की गई। पति ने विरोध किया तो उसे घेर कर एट पत्थर से हमला किया गया। आरोप है किहमलावरों ने धमकाया भी। पति से कहा, तुम्हें गंगा में डुबोकर मार डालेंगे और पत्नी को उठा ले जाएंगे। गंभीर रूप से चोटिल पति का तीन दिन तक बेली अस्पताल में इलाज चला। उसकी तस्वीर पर दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। झूंसी की रहने वाली है महिला पीढ़ी महिला झूंसी थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसके पति ने बताया, 30 जनवरी को वह अपनी पत्नी और एक दोस्त दंपति के साथ संगम स्नान के लिए गए थे। पार्किंग कर में खड़ी करने के बाद वह सभी पैदल ही संगम जा रहे थे। महावीर थाना के पास हुई घटना दोपहर करीब 2:15 से 2:45 बजे के बीच महावीर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंडा चौराहा से कुछ दूरी पहले एक बाइक सवार समेत कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। दरअसल वह और उनके दोस्त कुछ आगे थे जबकि उसकी पत्नी और उसके दोस्त की पत्नी पीछे-पीछे चल रही थीं। बाइकसवार युवक ने अकेला देखकर उनसे छेड़छाड़ की। धमकाते हुए चला गया आगे विरोध करने पर अश्लील शब्दों का प्रयोग करने लगा। उसने देखा तो मौके पर पहुंचकर विरोध किया जिस पर आरोपी धमकाने लगा। कहा कि तुम मुझे नहीं जानते हो। मौके पर तब तक भीड़ जमा हो गई लोगों ने बीच बचाव किया और इस पर बाइकसवार युवक धमकाते हुए आगे की ओर चला गया। साथियों के साथ रोक लिया रास्ता युवक ने बताया कि वह लोग कुछ दूर आगे ही बड़े थे कि तभी वहां बाइक सवारी युवक अपने 5 से 6 साथियों के साथ पहले से खड़ा था। वहां पहुंचते ही उसने गाली गलौज शुरू कर दी और फिर सभी ने मिलकर उसे पर हमला कर दिया। ईंट पत्थर, लात घूंसे बरसाए आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए पत्थरों, लात-घूंसे से बेरहमी से पिटाई की, जिससे उनकी आंख की रोशनी प्रभावित हुई और कई गंभीर चोटें आईं। घायल रजनीश सिंह को टीबी सप्रू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया। पीड़ित के अनुसार हमलावर जान से मारने की नीयत से संगठित रूप से हमला कर रहे थे, तभी पुलिस की हलचल देख सभी मौके से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि दोबारा प्रयागराज या माघ मेले में दिखने पर जान से मार देंगे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए मामले में दारागंज थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर पंडा चौराहा सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्रा ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी
https://ift.tt/JIULaxu
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply