प्रयागराज माघ मेले में माघ पूर्णिमा के स्नान पर संगम नोज पर सुबह 4 बजे से जबरदस्त भीड़ रही। शाम 7 बजे तक 2.10 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। हालांकि, प्रशासन ने 55 से 60 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने का ही अनुमान जताया था। साधुओं ने त्रिशूल और डमरू लहराकर संगम में स्नान किया। हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। मौनी बाबा 1.5 किमी लेटते हुए पहुंचे। संगम में पुलिसवाले भीड़ को चेन बनाकर बांट रहे हैं। इस बार माघ मेला 8000 हेक्टेयर क्षेत्र में बसा है। मेले की निगरानी AI तकनीक से की जा रही है। माघ पूर्णिमा के बाद अब सिर्फ महाशिवरात्रि (15 फरवरी) का स्नान और रहेगा। हर साल माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होती है, जो महाशिवरात्रि तक चलती है। देखें तस्वीरें….
https://ift.tt/P1QMnrj
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply