DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

माघी पूर्णिमा की देर शामपांचाल घाट पर दीपदान:फर्रुखाबाद में जूना अखाड़ा के महंत की अध्यक्षता में श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

माघी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार देर शाम पांचाल घाट पर जूना अखाड़ा के महंत सत्य गिरी महाराज के नेतृत्व में गंगा में दीपदान का आयोजन किया गया। इस दौरान 5100 दीप गंगा में प्रवाहित किए गए, जिससे गंगा का तट रोशनी से जगमगा उठा। शहर के पांचाल घाट पर 3 जनवरी से मेला श्री राम नगरिया लगा हुआ है। इस मेले में हजारों की संख्या में संत और श्रद्धालु कल्पवास कर रहे हैं। माघी पूर्णिमा के दिन गंगा तट पर दिनभर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जूना अखाड़े में रविवार को भागवत कथा का समापन हुआ। इसके बाद देर शाम महंत सत्य गिरी महाराज के नेतृत्व में दीपदान की तैयारी की गई। रात करीब 8 बजे जूना अखाड़े के महंत और श्रद्धालु तीन नावों से गंगा की मुख्य धारा में पहुंचे। वहां विधि-विधान से गंगा का पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने 5100 दीपों को जलाकर एक-एक कर गंगा में प्रवाहित किया। दीप छोड़ने का यह सिलसिला लगभग 45 मिनट तक चला। गंगा में तैरते दीपों की रोशनी से पूरा जल झिलमिला उठा। इस दौरान श्रद्धालु ‘गंगा मैया’ के जयघोष करते रहे। पेटून पुल से गुजर रहे लोगों ने इस अलौकिक छटा को अपने मोबाइल में कैद किया। जूना अखाड़ा के महंत ने बताया कि माघी पूर्णिमा के अवसर पर दीपदान का विशेष महत्व होता है। इस कार्यक्रम में प्रदीप, विवेक सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


https://ift.tt/cXfCBsi

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *