DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मां ने डांटा तो 11-साल का लड़का घर से भागा:लखनऊ से 1200 किमी दूर अहमदाबाद में मिला, CCTV में साइकिल से जाते दिखा

लखनऊ में मां की डांट से नाराज होकर 11 साल का लड़का घर से भाग गया। वह घर से साइकिल से निकला, लेकिन 3 दिन बाद गुजरात के अहमदाबाद में मिला। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। उसे लेने के लिए पुलिस टीम घरवालों को लेकर अहमदाबाद गई है। पटेलनगर इंदिरानगर के बृजेश कुमार सुमन टीचर हैं। उनका बेटा रानी लक्ष्मी बाई स्कूल सेक्टर-8 में छठवीं में पढ़ता है। 10 दिसंबर को स्कूल से आने के बाद मां ने उसे किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह साइकिल लेकर बाहर चला गया। घरवालों को नहीं पता था कि वह घर से भागने जा रहा है। जब देर शाम तक घर नहीं आया तो घरवालों ने उसे ढूंढना शुरू किया। उसके बाद गाजीपुर थाने में जाकर पुलिस को सूचना दी कि उनका लड़का कहीं चला गया है। उसे ढूंढवाने में मदद की जाए। बच्चे ने रोड पार की, 3 तस्वीरें… 60 घंटे बाद अहमदाबाद पुलिस ने सूचना दी पिता बृजेश सुमन ने पुलिस को दी सूचना में बच्चे का हुलिया, कपड़े आदि बताए। उसी के आधार पर लखनऊ पुलिस ने शहर और आसपास ढूंढना शुरू किया। पुलिस ने आसपास के थानों और जिलों में लड़के का विवरण भेजा। नेशनल पोर्टल ऑफ इंडिया पुलिस और उससे जुड़े ट्रैक चाइल्ड पोर्टल पर सूचना शेयर की। लड़का अहमदाबाद पहुंच गया था। अहमदाबाद पुलिस ने उसे बरामद किया और नेशनल पोर्टल ऑफ इंडिया पुलिस से उसका विवरण लेकर लखनऊ पुलिस से संपर्क किया। 13 दिसंबर की सुबह करीब 9 बजे अहमदाबाद पुलिस ने लखनऊ पुलिस को बच्चे के मिलने की सूचना दी। लखनऊ पुलिस की एक टीम लड़के के घरवालों को लेकर अहमदाबाद निकल गई है। लड़का 10 तारीख को दोपहर 3 बजे घर से निकला था। गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश मौर्य ने बताया कि बच्चा सकुशल मिल गया है। पुलिस टीम उसे लेने गई है। पूछताछ में पता चलेगा कि वह लखनऊ से अहमदाबाद कैसे पहुंच गया? ————- यह खबर भी पढ़िए… लखनऊ में THAR पर चढ़कर बनाई रील:डायलॉग लगाया- जी सर, यस सर हम नहीं करेंगे; हमारा रास्ता अलग है, रिस्क पर चलते हैं राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था को स्टंटबाज लगातार चुनौती दे रहे हैं। हाल ही में एक युवक ने अपनी THAR पर चढ़कर रील बनाई। इसमें उसने डायलॉग गया जिसमें रौबदार तरीके से बोला जा रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में बज रहा है- बेटा, पैसा तो हम भी बनाएंगे…पूरी खबर पढ़ें


https://ift.tt/1YKbUTV

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *