DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मां की डांट से आहत बेटी ने की आत्महत्या:लखनऊ में झोपड़ी में फंदे से झूली, बहन बाहर खेल रही थी

लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मटियारी रोड किनारे बनी झोपड़पट्टी में रहने वाली 13 साल की किशोरी ने मां की डांट से आहत होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में शोक और सन्नाटा पसर गया। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से असम के रहने वाले हसमत अली लंबे समय से चिनहट के मटियारी इलाके में परिवार के साथ झोपड़पट्टी बनाकर रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी सईदा और दो बेटियां थीं। बड़ी बेटी हसीना (13) और छोटी बेटी परवीन। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर मां सईदा ने हसीना को डांट दिया था। इसके बाद पति-पत्नी दोनों काम पर चले गए। हसमत अली नगर निगम में संविदा पर वाहन चालक हैं, जबकि उनकी पत्नी सईदा सफाई कर्मी के रूप में काम करती हैं। छोटी बेटी परवीन पड़ोस में खेलने चली गई शाम के समय छोटी बेटी परवीन पड़ोस में खेलने चली गई। इसी दौरान जब पिता काम से लौटे और झोपड़ी में पहुंचे तो उन्होंने अपनी बड़ी बेटी को बल्ली में दुपट्टे के सहारे लटकता देखा। यह दृश्य देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस कर रही जांच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक डांट से आहत होकर आत्महत्या करने का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।


https://ift.tt/BlspyVz

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *