मांडा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे किशोर अंकित पांडेय (16) की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले उसके चचेरे भाई अभिषेक पांडेय (15) की भी एक फरवरी को मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना से गिरधरपुर गांव में शोक का माहौल है। यह हादसा बीते शनिवार रात करीब आठ बजे मांडाखास-हाटा मुख्य मार्ग पर बोधीपुर में हुआ था। अभिषेक पांडेय अपने पिता को लेने बरौधा (मिर्जापुर) जा रहा था। उसके साथ चचेरा भाई अंकित पांडेय भी बाइक पर था। बाबू फतेह बहादुर सिंह इंटर कॉलेज, बोधिपुर हाटा गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों किशोर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। ग्रामीणों की सूचना पर मांडा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मांडा भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें शहर के अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान पहले अभिषेक पांडेय की मौत हो गई। वहीं, अंकित पांडेय को प्रयागराज के एक अस्पताल से दिल्ली एम्स ले जाया गया था। चार दिन तक चले इलाज के बाद बुधवार को अंकित ने भी दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि घटना शनिवार को रात आठ बजे हुई और चचेरे भाई अंकित पांडेय की बुधवार को सुबह आठ बजे मौत होने से गिरधरपुर में शोक की लहर दौड़ गई है l
https://ift.tt/sINlmha
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply