DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महोबा में सड़क हादसा, तीन युवक घायल:अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

महोबा में एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घायलों की पहचान मध्य प्रदेश के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी 35 वर्षीय जगदीश अहिरवार, 45 वर्षीय राजा सिंह ठाकुर और 35 वर्षीय राम सिंह कुशवाहा के रूप में हुई है। बताया गया कि तीनों युवक किसी काम से महोबा आए थे और बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। यह हादसा इटवा तिराहा के पास हुआ। जब तीनों युवक वहां पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर दीपक कुमार की देखरेख में तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उन्हें वार्ड में भर्ती कर आगे का उपचार शुरू किया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।


https://ift.tt/8ucCxfB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *