DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर NRMU का सम्मेलन:सुल्तानपुर में महिलाओं के उत्पीड़न पर हुई चर्चा, नीलम तिवारी बनीं संयोजक

सुल्तानपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस के अवसर पर NRMU यूनियन ने एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न और उसके बचाव के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालना था। कार्यक्रम में लगभग 50 महिलाएं उपस्थित हुईं। सभी ने सक्रिय रूप से भाग लिया और NRMU यूनियन के बैनर तले भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट रहने पर जोर दिया। इस अवसर पर कामरेड नीलम तिवारी को महिला संयोजक का पद सौंपा गया और उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व संयोजिका कामरेड आसमीन बानो (शाखा उपाध्यक्ष) ने किया। कामरेड राकेश मणि यादव (शाखा उपाध्यक्ष) ने महिलाओं के उत्पीड़न से बचाव के उपायों पर अपने विचार रखे। सम्मेलन में उपस्थित सभी कामरेड महिलाओं को संयोजिका कामरेड आसमीन बानो, कामरेड रेनू वर्मा, कामरेड नीलम तिवारी और कामरेड नेहा सिन्हा द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कामरेड रेहाना खातून, कमला देवी, सुनीता, दीपा, रेखा, रीता यादव, इंदुमती, भानमती, संगीता सहित पूर्व शाखा मंत्री कामरेड एस.सी. द्विवेदी, पूर्व शाखा अध्यक्ष कामरेड अनिल श्रीवास्तव, कामरेड के.पी. यादव, कामरेड केशव गुप्ता, कामरेड हिमांशु चौबे, कामरेड के.डी. तिवारी, कामरेड अमरेंद्र यादव, कामरेड नीतीश कुमार, देवमणि, केदार नाथ, सुनील कुमार और अरुण नारायण जैसे कई कर्मचारी साथी उपस्थित रहे। यह जानकारी शाखा मंत्री आसिम सज्जाद ने दी।


https://ift.tt/oTQ2uFU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *