DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महिला सिपाही के किराए के मकान में लगी आग:बागपत में शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जला, कोई जनहानि नहीं

जनपद के चमरावल रोड स्थित गर्ग एंक्लेव कॉलोनी में शुक्रवार सुबह एक महिला सिपाही के किराए के मकान में भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय महिला सिपाही घर पर मौजूद नहीं थीं, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, गर्ग एंक्लेव कॉलोनी में किराए पर रहने वाली महिला सिपाही बरखा शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गई थीं। उनके घर से निकलने के कुछ समय बाद ही मकान में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, आग पर काबू पाने से पहले ही घर में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इसमें फ्रिज, वॉशिंग मशीन, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान शामिल हैं। आग से मकान को भी भारी नुकसान पहुंचा है। आसपास के मकानों को समय रहते सुरक्षित कर लिया गया, जिससे आग अन्य घरों तक नहीं फैल सकी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय निवासियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल, आग लगने का मुख्य कारण शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है।


https://ift.tt/yHKCsER

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *