DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महिला शिक्षक संघ ने मनाई समाज सुधारक की जयंती:मैनपुरी में शिक्षा और नारी सशक्तिकरण पर जोर

मैनपुरी। महिला शिक्षक संघ ने अंबेडकर सभागार, आज़ाद नगर में देश की प्रथम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और नारी शिक्षा की अग्रदूत सावित्रीबाई फूले का जन्मदिवस श्रद्धापूर्वक मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष प्रिया चौहान ने सावित्रीबाई फूले के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रिया चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फूले ने विषम सामाजिक परिस्थितियों में भी बालिका शिक्षा और सामाजिक समानता के लिए जागरूकता फैलाई। उनका जीवन और कार्य आज भी शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि महिला शिक्षक संघ का उद्देश्य उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और शिक्षा के माध्यम से सामाजिक चेतना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में महामंत्री संध्या, संगठन मंत्री अमिता कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता उपाध्याय, रजनी, किरन, रंजना और सीमा सहित महिला शिक्षक संघ की अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहीं। सभी वक्ताओं ने सावित्रीबाई फूले के शैक्षिक, सामाजिक और नारी सशक्तिकरण से जुड़े योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान उपस्थित शिक्षकों ने बताया कि सावित्रीबाई फूले ने बालिकाओं के लिए शिक्षा के महत्व को स्थापित करने और समाज में समानता के संदेश को फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बाल विवाह, सती प्रथा और अन्य कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आया। कार्यक्रम का समापन सावित्रीबाई फूले के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला शिक्षक उपस्थित थीं, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों और समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम ने सावित्रीबाई फूले की जीवन गाथा और उनके शिक्षण एवं समाज सुधार के प्रयासों को स्मरण कराने के साथ-साथ महिला शिक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में नयी ऊर्जा और प्रेरणा देने का काम किया।


https://ift.tt/64LEMv3

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *