DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महिला बोली-मेरे हिंदू पति ने दूसरी शादी की:पंजाब में लिव-इन में रखा,5 बच्चे हुए; सहारनपुर एसएसपी से लगाई गुहार

पंजाब से एक महिला सोमवार को सहारनपुर एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने बताया कि उनकी दूसरी शादी एक हिंदू युवक से हुई थी और पंजाब में उन्हें लिव-इन में रखा गया। इसके बाद पति ने पहले पति से तलाक दिलवाकर शादी की। दोनों से पांच बच्चे हुए। हाल ही में उन्होंने दूसरी शादी कर ली और जब महिला ने फोन पर बात करने की कोशिश की, तो पति ने रिश्ते को मानने से साफ इनकार कर दिया। अब महिला ने लिखित शिकायत दर्ज कराकर एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
अब विस्तार से जानिए पूरा मामला… पंजाब में की थी शादी
पंजाब की रहने वाली मुस्कान ने बताया- करीब 9 साल पहले मेरी मुलाकात सहारनपुर के थाना गंगोह के जानखेड़ा गांव निवासी आशु कुमार से हुई। पहले हमारी दोस्ती हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद मैं उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगी। हालांकि मेरी पहली शादी यमुनानगर में हुई थी, लेकिन आशु ने मुझे तलाक दिलवाकर शादी की। पंजाब के एक थाने में उसने लिखित रूप से मुझे अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इसके बाद वह मुझे अपने पैतृक गांव ले आया, जहां मैं रहने लगी। काम दिलाने के बहाने चंडीगढ़ ले गया
सास की मौत के बाद आशु ने मुझे काम दिलाने का झांसा देकर चंडीगढ़ ले गया और किराए के मकान में रखा। इसी दौरान हमारे पांच बच्चे हुए, जिनमें से तीन की मौत हो चुकी है। फिलहाल एक बेटा और एक बेटी मेरे साथ हैं। पंजाब में मेरे नाम पर 2 लाख का कर्ज लिया
आशु ने पंजाब में मेरे नाम पर करीब दो लाख रुपये का कर्ज भी लिया। बाद में अचानक मुझे छोड़कर चला आया। इसके बाद उसने मुझसे संपर्क कम कर लिया और कई महीनों तक मेरा फोन नंबर ब्लैकलिस्ट में रखा। हाल ही में मुझे जानकारी मिली कि आशु कुमार ने दूसरी शादी कर ली है और वह अपनी नई पत्नी के साथ रह रहा है। आशु के परिजनों को इस दूसरी शादी की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद मुझे अंधेरे में रखा गया। जब मैंने फोन पर बात करने की कोशिश की, तो उसने रिश्ते को मानने से साफ इनकार कर दिया। मुस्कान ने एसएसपी से मामले में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके शुरू की जांच
वहीं, पुलिस ने बताया-शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है और तथ्य सामने आने के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ——————
ये भी पढ़ें-
जिस्मफरोशी के लिए नेपाल से लाई जा रहीं लड़कियां:यूपी पुलिस ने चार को बचाया, रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते ला रहे थे
यूपी के श्रावस्ती में पुलिस ने नेपाल से लड़कियों की तस्करी का बड़े नेटवर्क का भंड़ाफोड़ किया। दो तस्कर नौकरी का झांसा देकर चार लड़कियों को रात के अंधेरे में घने जंगल के रास्ते बॉर्डर पार ला रहे थे। खुफिया इनपुट के आधार पर SSB और पुलिस पहले से एक्टिव थी। उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पढ़िए पूरी खबर…


https://ift.tt/waOVcz8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *