DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महिला की प्रसव के 17 दिन बाद मौत:कानपुर देहात में परिजनों ने डॉक्टर पर ऑपरेशन में लापरवाही का लगाया आरोप, अस्पताल के बाहर शव रख किया हंगामा

कानपुर देहात के पुखरायां स्थित निजी हॉस्पिटल में प्रसव के 17 दिनों बाद महिला की घर पर मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर गलत उपचार का आरोप लगाते हुए महिला का शव अस्पताल गेट पर रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सट्टी थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी दीपक ने बताया कि उनकी पत्नी अलका (24) को प्रसव के लिए 19 जनवरी को एक निजी हॉस्पिटल पुखरायां में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद उन्होंने एक लड़के को जन्म दिया। हालांकि, ऑपरेशन के बाद अलका की हालत बिगड़ने लगी। हॉस्पिटल कर्मचारियों ने 20 जनवरी को अलका को एक निजी वाहन से कानपुर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने बताया कि ऑपरेशन के बाद बच्चेदानी में संक्रमण हो गया था। इसके बाद अलका को कानपुर में ही दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चला। 25 फरवरी को उन्हें घर भेज दिया गया था। गुरुवार सुबह 5 बजे अलका की घर पर मौत हो गई। मृतका के परिजन आक्रोशित होकर अलका का शव लेकर स्थानीय अस्पताल पहुंचे और गेट पर रखकर हंगामा करने लगे। प्रशासन को सूचना मिलने पर एसडीएम देवेंद्र सिंह, तहसीलदार प्रिया सिंह, नायब तहसीलदार सूर्य प्रकाश सिंह, सीओ संजय वर्मा, कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह और चौकी इंचार्ज अमरेंद्र प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीएम देवेंद्र सिंह व सीओ संजय वर्मा ने परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका की सास राधादेवी और ससुर वीरेंद्र सिंह सहित अन्य परिजन रोते हुए बेहाल थे। परिजनों ने बताया कि अलका की शादी चार वर्ष पहले हुई थी।


https://ift.tt/ZLzSaHf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *