DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महिला अधिवक्ता को ठेले से लेकर गए अस्पताल, VIDEO:जौनपुर कोर्ट में आया था हार्टअटैक, एंबुलेंस नहीं मिली

जौनपुर दीवानी न्यायालय परिसर में शनिवार को एक महिला अधिवक्ता को हार्ट अटैक आ गया। एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण उन्हें ठेले पर लिटाकर पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। यहां उनका इलाज चल रहा है। यह घटना दोपहर करीब 3:45 बजे हुई। अधिवक्ता सुधा तिवारी कोर्ट जा रही थीं। अचानक अटैक आने पर उन्हें तत्काल जमीन पर लिटाया गया। एंबुलेंस की अनुपलब्धता के चलते, अधिवक्ताओं के सहयोग से सुधा तिवारी को ठेले पर लिटाकर दीवानी न्यायालय के पास स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस दोबारा न्यायालय परिसर में पहुंची। अधिवक्ताओं के अनुसार, न्यायालय परिसर के लिए एक एंबुलेंस आवंटित की गई थी, लेकिन घटना के समय वह मौजूद नहीं थी। बताया गया कि एंबुलेंस दोपहर करीब 3:00 बजे तक परिसर में खड़ी थी, जिसके बाद वह चली गई थी।


https://ift.tt/sOPtrS5

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *