DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महिलाओं ने सड़क पर फेंकी 15 लाख की शराब, VIDEO:ललितपुर में पुलिस के सामने देशी-कंपोजिट शॉप में तोड़फोड़, डंडा-इंटे मारकर फोड़े केन और बोतलें

ललितपुर में सैकड़ों महिलाओं ने शराब की दो दुकानों में तोड़फोड़ कर लाखों की शराब की बोतलें सड़क पर फेंक दी। डंडे मारकर बोतलें और केन को फोड़ दिया। उग्र महिलाएं करीब एक घंटे तक तोड़फोड़ करती रहीं। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन वो महिलाओं को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके। हंगामे के दौरान सड़क पर जाम लग गया। जब शराब की दुकान खाली हो गई तो महिलाएं लौट गईं। बाद में 5 थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। सड़क पर फैली शराब की बोतलें और पेटियां झाड़ू लगाकर साफ कराई। उसके बाद ट्रैफिक को निकाला गया। पूरा मामला महरौनी-ललितपुर रोड के गांव खितवांस का है। हंगामे के विजुअल देखिए अब पढ़िए पूरा मामला गांव खितवांस में आबादी के पास शराब की कंपोजिट शॉप अप्रैल 2025 में खुली थी। इसके पास में ही देशी शराब की दुकान भी है। दोनों दुकानों के मालिक रोहत राय हैं। महिलाओं का आरोप है कि जबसे यहां शराब की दुकान खुली है तबसे सड़क से निकलना दूभर हो गया है। शराबी लोग महिलाओं और बेटियों पर कमेंट करते हैं। गांव के नई उम्र के बच्चे भी बिगड़ रहे हैं। सड़क पर अक्सर शराबी नशे में हंगामा करते हैं। लंबे समय से इसका विरोध कर रहे थे। मंगलवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे 100 से अधिक महिलाएं शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर दुकान के सामने प्रदर्शन करने लगीं। कंपोजिट दुकान के सेल्समैन हितेंद्र कुमार ने हंगामा देख शटर गिराया और ताला लगाकर मौके से भाग गया। उसने पुलिस को सूचना दे दी। इस बीच महिलाएं दोनों दुकानों में पहुंचीं और ताला तोड़कर अंदर घुस गईं। देशी, अंग्रेजी शराब व बीयर की केनों की पेटियां उठाकर सड़क पर फेंकने लगीं। कुछ महिलाएं उन्हें तोड़ने लगीं। हंगामा और तोड़फोड़ की सूचना पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। लेकिन उग्र महिलाओं को देख उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा सके। दोनों पुलिसकर्मियों के सामने महिलाएं तोड़फोड़ करती रहीं। इस दौरान महरौनी-ललितपुर मार्ग पर जाम लग गया। महिलाओं ने मांग की कि इन दुकानों को गांव से हटाया जाए। अगर दोबारा दुकान लगी तो फिर से तोड़फोड़ होगी। दोनों दुकानें खाली होने के बाद महिलाएं लौट गईं। इधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही 5 थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने सड़क पर फैली शराब और बोतलों को झाड़ू से साफ कराया। उसके बाद ट्रैफिक जाम खुल सका। सेल्समैन बोला- 2000 की बोतलें भी फोड़ दी बीयर व अंग्रेजी शराब दुकान के सेल्समैन हितेंद्र कुमार ने बताया- महिलाओं के हंगामे को देखकर मैंने दुकान का शटर गिरा दिया। लेकिन महिलाओं ने ताला तोड़ दिया और अदंर से सारी शराब निकालकर सड़क पर ले आईं। महंगी शराब की बोतले भी तोड़ दीं। दुकान में 2000 रुपये तक की शराब रखी थी। अब कुछ नहीं बचा है। करीब 15 लाख नुकसान महिलाओं ने किया है। सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया है। सीओ महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया- खितवांस में कुछ महिलाओं ने सरकारी ठेका देशी, अंग्रेजी की दुकान में बोतलें व पैकेट तोड़ दिए हैं। 5 थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा और मामले को शांत कराया गया। दुकानों के मालिक की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।


https://ift.tt/rypg4LJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *