सड़क हादसों को रोकने के लिए रोड सेफ्टी को लेकर यंग इंडियंस कानपुर चैप्टर व प्राइम स्टार मर्सिडीज की ओर से शहर में मेगा कार रैली का आयोजन किया गया। शहर की सड़कों पर महिला शक्ति के हाथों में कतार में चल रही ईवी कारों की स्टेयरिंग देख हर कोई देखता रह गया। रैली में शामिल कारों में डॉट ड्रिंक एंड ड्राइव, सीट बेल्ट पहनें और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें जैसे स्लोगन लिखे हुए थे। सड़कों पर निकली 25 से ज्यादा कारें रैली को एडीसीपी ट्रैफिक राजेश पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में यंग इंडियंस के सदस्यों द्वारा चलाई जा रही 25 से अधिक कारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह रैली पूरे कानपुर शहर में एक चलती-फिरती सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के रूप में उभरी। समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारी शिवा सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर संचित अग्रवाल, यश अग्रवाल, मयंक और तुषार आदि रहे। सीपीआर ट्रेनिंग सिखाएंगे, जागरुक भी करेंगे यंग इंडियंस की ओर से बताया गया कि यह रैली रोड सेफ्टी वीक की शुरुआत का भी प्रतीक थी। इसके अंतर्गत आने वाले दिनों में सीपीआर ट्रेनिंग, कॉलेज छात्रों के लिए जागरूकता सत्र, “छोटा कॉप” रोड सेफ्टी कार्यक्रम तथा स्कूलों और कॉलेजों में विभिन्न प्रशिक्षण एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
https://ift.tt/VIBJjuF
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply