DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महापौर बोले जिन कुर्सियों पर बैठे हो उखाड़ दी जाएगी:मेरठ में सड़क और नाला निर्माण में देरी होने पर PWD अधिकारियों को लगाई फटकार

मेरठ नगर निगम के वार्ड 15 और 38 में लंबे समय से रूके सड़क निर्माण और जलभराव की समस्या को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद महापौर हरिकांत आहलुवालिया ने बृहस्पतिवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया । इसके साथ ही उन्होंने PWD के अधिकारियों से कार्य में देरी का कारण पूछते हुए फटकार लगा जल्द कार्य पूरा करने का आदेश दिया। महापौर हरिकांत आहलुवालिया ने PWD अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जिन कुर्सियों पर बैठे हो उन्हे उखाड़ दिया जाएगा। काम में देरी आपके कारण होती है और नारेबाजी लोग सरकार के खिलाफ करते हैं। ऐसा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
क्या था पूरा मामला
भोला रोड के वार्ड 15 और वार्ड 38 के रहने वाले हजारों लोगों का कहना है कि लगभग 1 साल पहले से मुख्य सड़क पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है। इसके साथ ही सड़क टूटने के कारण वहां रोजाना लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसी के विरोध में स्थानीय लोगों ने रास्ता बंद कर भाजपा और स्थानीय नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को मेरठ महापौर हरिकांत आहलुवालिया मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर वहीं से संबंधित अधिकारियों से बात की। अधिकारियों को सड़क पर घूमना पड़ेगा- महापौर
महापौर ने मौके से PWD के अधिकारियों को फाेन कर खूब फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि भले ही आप अधिकारी हो जनता की समस्या जानने के लिए सडकों पर उतरना पड़ेगा। हम भी उनके लिए सड़कों पर आते हैं आपको भी आना पड़ेगा। कीचड़ और टूटी सड़कों पर लगे जिंदाबाद के नारे
महापौर के आश्वासन के बाद स्थानीस लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने टूटी सड़कों पर हुए जलभराव के बीच ही भाजपा और महापौर जिंदाबाद के नारे भी लगाए। उन्होंने कहा कि ऐ साल से हमारे बीच कोई ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचा जिस से हम अपनी समस्या बता सकें।


https://ift.tt/tk6OJnR

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *