DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

महराजगंज में घने कोहरे ने थामी रफ्तार:न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पहुंचा, कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

महराजगंज जनपद में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे का प्रकोप जारी है। बृहस्पतिवार रात से ही पूरे जिले में घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार सुबह दृश्यता इतनी कम थी कि कुछ ही मीटर की दूरी पर देखना मुश्किल हो गया, जिससे सड़कों पर चलना जोखिमपूर्ण हो गया। घने कोहरे का असर राष्ट्रीय राजमार्गों से लेकर ग्रामीण सड़कों तक देखा गया। कोहरे के कारण वाहन धीमी गति से चल रहे थे। वाहन चालकों को फॉग लाइट और हेडलाइट जलाकर अत्यंत सावधानी से वाहन चलाने पड़ रहे थे। कई स्थानों पर धीमी रफ्तार के कारण जाम जैसी स्थिति भी बनी। कोहरे और शीतलहर का सबसे अधिक प्रभाव राहगीरों पर पड़ा है। सुबह के समय घर से निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कम दृश्यता के चलते दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ने से पैदल चलना भी जोखिमपूर्ण हो गया है। बीते कई दिनों से चल रही शीतलहर ने ठंड में और वृद्धि कर दी है, जिससे तेज ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ी है। भारत-नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले में ठंड का प्रकोप अधिक महसूस किया जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे लोग ठिठुर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में न्यूनतम तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। वहीं, आमजन ठंड और कोहरे से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।


https://ift.tt/6fb3phU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *