जौनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को विश्व हिंदू महासंघ भारत के कार्यकर्ताओं ने पूर्व गोरक्ष पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित करने की मांग की। वाराणसी मंडल अध्यक्ष केशव सिंह के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को सौंपा गया। मंडल अध्यक्ष केशव सिंह ने बताया कि महंत अवैद्यनाथ ने सामाजिक क्षेत्र में धर्मांतरण और लव जिहाद को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने जातिगत विचारधारा से ऊपर उठकर सामाजिक समरसता के आधार पर सनातन संस्कृति की स्थापना के लिए भी कार्य किया। धार्मिक क्षेत्र में, महाराज जी ने अयोध्या में रामलला की स्थापना और राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में अहम योगदान दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मानव सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य किए, जिनमें गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय की स्थापना शामिल है। उन्होंने असहाय रोगियों के लिए अस्पताल भी स्थापित किए और कई अन्य प्रकार की मानव एवं प्राकृतिक सेवाओं में अपना योगदान दिया। संगठन ने मांग की है कि ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज के निस्वार्थ और सामाजिक समर्पण भाव को देखते हुए उन्हें ‘भारत रत्न’ की उपाधि से विभूषित किया जाए। इस अवसर पर दीपक सिंह (जिलाध्यक्ष), आलोक कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह, स्वतंत्र कुमार पाण्डेय, राजेश कुमार शुक्ला, बृजलाल एडवोकेट (तहसील अध्यक्ष), विशाल सिंह केराकत, सत्यम् सिंह उर्फ अंकित सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, बंटी सिंह और आनन्द सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
https://ift.tt/QU3fglK
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply