ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने कहा कि भगवान राम के नाम को भाजपा हिडन एजेंडे के रूप में यूज कर रही है। इनके द्वारा बार बार लिया जाने वाला ‘राम’ का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम वाला नहीं बल्कि नाथूराम गोडसे वाला राम है। क्योंकि भाजपा गोडसे वाली रणनीति अपनाती आई है। और भाजपा ही क्यूं भाजपा की ‘बड़ी अम्मा’ RSS ने कभी संविधान को नहीं मना, राष्ट्रीय गीत का विरोध करती रही। जनता को मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए राष्ट्रीय गीत पर बहस जरूर भाजपा ने करा ली। मनरेगा को लेकर बने कानून पर उठाये सवाल बुढ़ाना गेट स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता के दौरान साधना भारती ने कहा कि मनरेगा की शुरुआत कांग्रेस ने की थी। उस समय बजट में 90 प्रतिशत केंद्र सरकार और 10 प्रतिशत राज्य सरकार का शेयर रहा करता था। अब वही बजट कानून बनाकर 40 और 60 प्रतिशत कर दिया है। 12 हजार करोड़ रूपए केंद्र से मिलते थे। अब इसका 40 प्रतिशत राज्य सरकार को जुटाने का लक्ष्य है। क्या राज्य कर सकेंगे। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 8 घंटे को बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया है। पहले ग्राम प्रधान और सरपंच काम तय करते थे अब सरकारी बाबू बैठाये जायेंगे। नेशनल हेराल्ड केस को लेकर भी बरसी साधना भारती ने कहा कि भाजपा बदले की राजनीति कर रही है। नेशनल हेराल्ड केस इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को बदनाम करने की नीयत से बार-बार घसीटा गया। मनमाने ढंग से 12 साल तक नेशनल हेराल्ड केस को खींचा गया और आज परिणाम सबके सामने है। कोर्ट के परिणामों ने भाजपा के चेहरे पर तमाचा खींचकर मारा है। घुसपैठियों की आड़ में वोट काटने का काम SIR को लेकर भी कांग्रेस नेत्री भाजपा पर जमकर बरसी। उन्होंने कहा कि यह वही SIR है, जिस पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सवाल उठाए हैं और 5 करोड़ वोट काटने का दावा किया। साधना भारती ने कहा कि भाजपा सरकार घुसपैठियों को बाहर करने का दावा कर रही है। कांग्रेस ने भी अपने समय में 90 हजार घुसपैठिए बाहर किए थे। इसका मतलब तो यह हुआ कि अब से पूर्व में भाजपा की जितनी भी सरकार बनी उसमें घुसपैठियों ने वोट किया था। ऐसी स्थिति में तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सबसे पहले इस्तीफा दे देना चाहिए। कविता सुनाई – वोट चोरों से गद्दी छुड़वाएगी कांग्रेस कांग्रेस नेहरू, गांधी, गोखले की जान है, कांग्रेस सरदार पटेल के सपनों का सम्मान है, कांग्रेस इंदिरा और राजीव गांधी के बलिदान का प्रमाण है, कांग्रेस भिन्नता में एकता की तान है, नेताजी सुभाष चंद्र बोस कांग्रेसी थे, टंडन जी नरेंद्र देव घोष कांग्रेसी थे, लाल बहादुर की अंतिम सांस कांग्रेस थी, लोहिया जी की भी कभी प्यास कांग्रेस थी, जेपी की जवानी की तान कांग्रेस थी, देश को आजाद कराने की कहानी कांग्रेस थी, दलितों को हक दिलाने की दीवानी कांग्रेस थी, गरीबी हटाओ का नारा लगाने वाली कांग्रेस थी, और RSS के द्वेषपूर्ण विचारों पर बैन लगाने वाली भी कांग्रेस थी, एक बार फिर RSS के द्वेष पूर्ण विचारों पर बैन लगाएगी कांग्रेस, द्वेषपूर्ण विचारधारा को फैलने से बचाएगी कांग्रेस, और वोट चोरों से गद्दी छुड़वायेगी कांग्रेस। कांग्रेस ने उठाई जनता की आवाज कांग्रेस नेत्री ने कहा कि भाजपा द्वेष की राजनीति करती है। नेशनल हेराल्ड केस को खींचकर, हिंदू मुस्लिम का एंगल बनाकर, मनरेगा जैसी योजना को खत्म करने के लिए कानून बनाकर तमाम मुद्दों से जनता को हटाने का काम भाजपा ने किया है। कांग्रेस इसका पूर्ण जोर विरोध कर रही है। अभी 14 दिसंबर की ‘ वोट चोर, गद्दी छोड़ ‘ रैली में उमड़े जन सैलाब ने साबित किया है कि जनता भी बदलाव की ओर बढ़ चली है। कांग्रेस सोशल मीडिया से देगी भाजपा को जवाब कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा अपनी गलतियों को छुपाने के लिए मीडिया का प्रयोग करती है। खुद को फसता देख वह नए-नए एजेंडे मीडिया में शुरू कर देती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कांग्रेस ने सोशल मीडिया को अपनाया है। आज सोशल मीडिया अपनी अलग पहचान बन चुका है। कांग्रेस इसी सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा को जनता के सामने बेनकाब करेगी।
https://ift.tt/a3ERhet
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply