DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

ममता बनर्जी देश विरोधी ताकतों को दे रहीं संरक्षण:मंत्री रविंद्र जायसवाल बोले- बंगाल में अवैध बांग्लादेशियों को वोट बैंक बनाया जा रहा

गाजीपुर जिले के सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एक हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में दोनों नेताओं पर निशाना साधा। मंत्री जायसवाल ने ममता बनर्जी के आचरण को विरोधाभासी बताया। उन्होंने कहा कि संविधान के तहत हर व्यक्ति को न्यायपालिका में जाने का अधिकार है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी पहले पश्चिम बंगाल के लोगों से चुनावी फॉर्म न भरने की अपील करती हैं, लेकिन बाद में चुपचाप अपने और अपनी पार्टी के फॉर्म भरवा देती हैं। उन्होंने ममता बनर्जी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि न्यायपालिका में जाना सिर्फ एक राजनीतिक नाटक है। मंत्री ने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में देश विरोधी ताकतों को संरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह सब अवैध रूप से आए बांग्लादेशियों को वोट बैंक बनाने के लिए किया जा रहा है। वहीं, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा बजट को लेकर दिए गए बयान पर मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बनारस से सिलीगुड़ी तक ब्रॉड गेज और दिल्ली तक बुलेट ट्रेन की परिकल्पना सरकार की विकासशील सोच को दर्शाती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी की सोच सीमित है, जबकि देश आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।


https://ift.tt/xmv8n3V

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *