जनपद दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के चुनाव परिणाम बुधवार देर रात घोषित किए गए। इन चुनावों में मनोज भाटी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की, जबकि शोभाराम चंदीला को सचिव चुना गया। मतगणना देर रात तक जारी रही। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में मनोज भाटी ने कुल 1555 मत प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंद्वी योगेंद्र भाटी को हराया, जिन्हें 1222 वोट मिले। इस पद के लिए कुल 2785 मत डाले गए थे, जिनमें से 8 मत निरस्त कर दिए गए। सचिव पद पर शोभाराम चंदीला ने 1510 मतों के साथ जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीरज भाटी को 815 और सतेंद्र नागर को 436 मत प्राप्त हुए। सचिव पद के लिए 2785 मतों में से 24 निरस्त हुए। अन्य प्रमुख पदों पर भी विजेताओं की घोषणा की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर छत्रपाल सिंह (1246 मत) विजयी रहे, जबकि कनिष्क उपाध्यक्ष के रूप में मुस्कान @ महिंद्री ने 1611 मतों के साथ जीत हासिल की। कोषाध्यक्ष पद पर कल्याण नागर ने 1562 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। सहसचिव (प्रशासनिक) के लिए सिंहराज चौधरी को 2193 मतों के साथ चुना गया, और सांस्कृतिक सचिव पद पर सोनम यादव ने 1504 मतों के साथ विजय प्राप्त की। नतीजे इस प्रकार रहे— अध्यक्ष पद….. 2785 मनोज भाटी….. 1555 योगेंद्र भाटी…. 1222 निरस्त मत….. 8 सचिव पद….. 2785 शोभाराम चंदीला….. 1510 सतेंद्र नागर………….436 नीरज भाटी………… 815 निरस्त मत………… 24 वरिष्ठ उपाध्यक्ष..2785 छत्रपाल सिंह….. 1246 दुर्गेश सिंह……. 417 राकेश शर्मा….1059 निरस्त मत….. 68 कनिष्क उपाध्यक्ष…. 2785 मुस्कान.@ महिंद्री…1611 प्रेमचंद त्यागी…. ….1085 निरस्त…………. …. 91 कोषाध्यक्ष……….2785 कल्याण नागर…. 1562 दीपक लोहिया.. 424 नितिन भाटी….. 753 निरस्त…………. 46 सहसचिव प्रशासनिक… 2785 सिंहराज चौधरी.. 2193 विक्रम सिंह……. 504 निरस्त………….. 88 सास्कृतिव सचिव… 2785 मीनू त्यागी….. 984 सोनम यादव.. 1504 निरस्त……….. 97
https://ift.tt/lANqmt4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply