DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

मनीष असीजा यूपी विधानसभा विशेषाधिकार समिति के सदस्य:फिरोजाबाद सदर विधायक को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बधाइयों का तांता

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानसभा की विशेषाधिकार समिति का औपचारिक उद्घाटन किया। फिरोजाबाद सदर से विधायक मनीष असीजा को उनकी कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए इस महत्वपूर्ण समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह उत्तर प्रदेश सरकार की 8 सदस्यीय विशेषाधिकार समिति है, जिसमें तीन पूर्व मंत्री भी शामिल हैं। समिति का गठन पहली बार विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य माननीय मंत्रीगणों और सदस्यगणों के विशेषाधिकार हनन से जुड़े मामलों पर विचार कर उचित निर्णय लेना है। समिति के उद्घाटन के बाद, विधानसभा अध्यक्ष और समिति के सदस्यों ने नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग, गृह विभाग, सचिवालय प्रशासन विभाग, नगर विकास विभाग, ऊर्जा विभाग और समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिवों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस नई जिम्मेदारी से फिरोजाबाद का प्रतिनिधित्व बढ़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रति आभार व्यक्त किया गया है।


https://ift.tt/Hl5u67L

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *